{"_id":"5c22ff9fbdec2256986d23a7","slug":"kgf-box-office-collection-day-5-yash-film-and-shah-rukh-khan-zero-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5वें दिन भी KGF के कलेक्शन में दिखी ग्रोथ, शाहरुख की 'जीरो' का पारा भी चढ़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
5वें दिन भी KGF के कलेक्शन में दिखी ग्रोथ, शाहरुख की 'जीरो' का पारा भी चढ़ा
Wed, 26 Dec 2018 09:56 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
KGF,ZERO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म KGF इस शुक्रवार देशभर में रिलीज हुई है। KGF के साथ किंग खान की फिल्म जीरो भी रिलीज हुई लेकिन जो फिल्म दर्शकों की वाहवाही लूट रही है वो है KGF। फिल्म के हिंदी वर्जन ने जहां 5 दिनों में 17 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है वहीं सभी वर्जन को मिलाकर फिल्म ने 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
KGF, ZERO
फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉस देखने को मिला है। फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ 18.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरी तरफ 'जीरो' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया था। जिसके बाद माना जा रहा था कि वीकेंड में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पहले दिन की अपेक्षा हर दिन इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई।
"KGF grand scale is comparable to Bahubali", says surprised TamilNadu audience!@TheNameIsYash @VishalKOfficial #KGFMonsterHit pic.twitter.com/5AvTUu46Em
— Ramesh Bala (@rameshlaus) December 26, 2018
kgf
बात करें केजीएफ फिल्म के हिंदी वर्जन के कलेक्शन की तो पहले दिन 2.10 करोड़, शनिवार को 3 करोड़, रविवार को 4.10 करोड़, सोमवार को 2.90 करोड़ और मंगलवार को क्रिसमस की छुट्टी का फायदा मिला। कुल मिलाकर KGF ने हिंदी भाषा में 5 दिन में लगभग 15 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
#KGF continues to trend very, very well... Mon is higher than Fri and similar to Sat... #Christmas holiday today should boost its biz further... Fri 2.10 cr, Sat 3 cr, Sun 4.10 cr, Mon 2.90 cr. Total: ₹ 12.10 cr. India biz. Note: HINDI version.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 25, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
zero
- फोटो : instagram
वहीं जीरो ने शुक्रवार को 20.14 करोड़, शनिवार को 18.22 करोड़ और रविवार को 20.17 करोड़, सोमवार को फिल्म 9-10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकी। मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा उछाल जरूर देखने को मिला। इस तरह फिल्म ने 5 दिन में मुश्किल से 81.57 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि फिल्म का बजट भी कम नहीं है। रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक जीरो ने क्रिसमस पर 12.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी तरफ केजीएफ के हिंदी वर्जन का कलेक्शन हर दिन बढ़ता जा रहा है। जो किसी कन्नड़ फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन
KGF
जीरो में शाहरुख खान की एक्टिंग की तो तारीफें की जा रही हैं लेकिन फिल्म की कहानी कमजोर बताई जा रही है। उनकी पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं। वहीं केजीएफ में यश की दमदार एक्टिंग और फिल्म की कहानी दर्शकों को थियेटर में आने को मजबूर कर रही है।