{"_id":"5c2301f8bdec22570921068d","slug":"fatima-sana-shaikh-speak-up-on-affair-rumours-with-aamir-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान के साथ अफेयर की खबरों पर बोलीं फातिमा-मां ने टीवी पर देखा और..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान के साथ अफेयर की खबरों पर बोलीं फातिमा-मां ने टीवी पर देखा और..
Wed, 26 Dec 2018 09:52 AM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
fatima sana shaikh and aamir khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में 'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर अभिनेत्री फातिमा सना शेख और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बीच अफेयर की खबरें कई बार सुनने को मिल चुकी हैं। फिल्म दंगल के समय से ही दोनों के बीच अफेयर की खबरें थीं। फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग के दौरान इस बात को और हवा मिली। इन सबसे के बीच अफेयर की खबरों के लेकर अब फातिमा सना शेख ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
fatima
- फोटो : file photo
हाल ही में फातिमा ने मीडिया को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उनसे यह सवाल पूछा गया कि आमिर खान के साथ चल रही अफेयर की खबरों को वह कैसे देखती हैं..? इस बात का जवाब देते हुए फातिमा सना शेख ने कहा- ‘मुझे ये बात बहुत अजीब लगी है।‘ उन्होंने आगे बात करते हुए कहा- ‘एक बार मेरी मां टीवी देख रही थी। इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा बेटी तुम्हारी फोटो टीवी पर आ रही है। मैंने जब ये देखा तो मैं बहुत परेशान हो गई। खबर चलाने का तरीका बहुत ही गलत था।'
fatima and aamir
- फोटो : file photo
फातिमा सना शेख आगे कहती हैं- 'जब ऐसी खबरें न्यूज में चल रही थी तब पहले तो मुझे कुछ समझ में ही नहीं आया कि मैं क्या करूं। लेकिन बाद में मैंने इस पर बहुत सोचा कि अगर कोई आपके बारे में इस तरह की कोई गलत खबर चला रहा है तो उस पर आपको क्या रिएक्ट करना चाहिए। इसलिए, अब मैं इस पर रिएक्ट नहीं करती। इसके बाद मैंने सोच लिया है कि आप कुछ भी कर लो लोग आपके बारे में जरूर बोलेंगे। लोगों का काम सिर्फ बोलना होता है और वो बोलेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
aparshakti khurana, fatima sana saikh
- फोटो : file photo
फातिमा आगे बोलती हैं- अब मैंने सोच लिया है इन सभी चीजों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जो लोग मेरे बारे में यह सब कुछ लिख रहे हैं वो लोग वहीं है जो मुझे से बहुत अच्छी तरह से मिलते हैं। बता दें कि फातिमा सना शेख का नाम आमिर के अलावा एक्टर अपारशक्ति खुराना से भी जुड़ा। इसको लेकर भी जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा है- 'अपारशक्ति खुराना और आमिर दोनों ही मेरे लिए खास हैं। इसके अलावा और कुछ भी नहीं है।'
विज्ञापन
फातिमा
- फोटो : SELF
आपको बता दें कि अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत फिल्म दंगल से की थी। फिल्म दंगल में अपारशक्ति खुराना भी नजर आए थे। इसे बाद आमिर के साथ वह दूसरी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आईं, जो बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और बुरी तरह के फ्लॉप हो गई।