फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bdy spl: इन 5 लोगों से धोखा खा चुके हैं सलमान खान, देखते ही खौल जाता है खून

Wed, 26 Dec 2018 09:34 AM IST
विजय जैन मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 26 Dec 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Bdy spcl: Salman Khan enemies in Bollywood
salman khan

सुपरस्टार सलमान खान के बारे में एक बात हमेशा ही कही जाती है - वो यारों के यार हैं तो दुश्मनों के दुश्मन। जिस पर भी सलमान मेहरबान हो गए समझ लो उसकी किस्मत खुल गई वरना उनसे पंगे लेने वालों का क्या हाल हुआ है वो सभी ने देखा है। आज सलमान की दोस्ती के चर्चे हैं तो उनकी दुश्मनी के भी। सलमान खान के बर्थडे के मौके पर हम आपको बताते हैं फिल्म इंडस्ट्री में पांच ऐसे लोगों के बारे में जो सलमान को फूटी आंख नहीं सुहाते।

Bdy spcl: Salman Khan enemies in Bollywood
salman khan

सलमान खान ने संजय लीला भंसाली के साथ 'खामोशी', 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी कई फिल्में साथ कीं जो काफी हिट रहीं, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब दोनों के बीच दरार आ गई। आज आलम ये है कि सलमान और संजय लीला भंसाली एक-दूसरे से बात तक नहीं करते। हालांकि भंसाली सलमान को बड़ा स्टार मानते हैं और उनकी तारीफ भी करते रहे हैं। लेकिन सलमान की नाराजगी शायद इस बात को लेकर रही कि भंसाली ने उन्हें लेकर कोई बाद में कोई फिल्म नहीं बनाई। 'बाजीराव मस्तानी' में पहले सलमान और करीना को साइन किया गया था लेकिन किसी वजह से भंसाली उन दोनों को लेकर फिल्म नहीं बना पाए।
सलमान और भंसाली के बीच कड़वाहट इस हद तक बढ़ गई थी कि एक बार सलमान ने भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' को लेकर काफी कुछ कहा। 

Bdy spcl: Salman Khan enemies in Bollywood
salman khan

विवेक ओबरॉय को सलमान का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है। ये दुश्मनी तब शुरू हुई जब सलमान ऐश्वर्या के साथ रिलेशनशिप में थे और विवेक ने बीच में आकर ऐसा कारनामा किया कि सलमान की बदनामी हो गई। विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान के बारे में खूब अनाप-शनाप कहा। इसके बाद सलमान ने विवेक को अपने दुश्मनों की लिस्ट में शामिल कर लिया। आज दोनों एक-दूसरे को आमने-सामने बर्दाश्त तक नहीं कर पाते। सलमान से पंगा लेना विवेक को काफी महंगा पड़ा। धीरे-धीरे उनका करियर की डांवाडोल हो गया और उन्हें अच्छी फिल्में मिलनी बंद हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bdy spcl: Salman Khan enemies in Bollywood
salman khan

सलमान खान के दुश्मनों की लिस्ट में अब जो नया नाम जुड़ा है वो अर्जुन कपूर का। अर्जुन का नाम सलमान की भाभी मलाइका अरोड़ा खान के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों को कई जगह साथ में देखा भी गया। अर्जुन की ये हरकत देख सलमान बौखला गए थे। शुरुआत में जब सलमान को पता चला कि अर्जुन और उनकी भाभी मलाइका के बीच कुछ पक रहा है तो सलमान ने अर्जुन से पूछा भी था लेकिन अर्जुन ने मना कर दिया था। लेकिन बाद में बात काफी बढ़ गई।

विज्ञापन
Bdy spcl: Salman Khan enemies in Bollywood
salman khan

शायद ही लोग जानते हों लेकिन मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान भी सलमान को भाती नहीं हैं। दोनों के बीच दरार तब आई जब सलमान बड़े स्टार नहीं थे। उन दिनों सलमान फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में काम कर रहे थे और उसके एक गाने को सरोज खान कोरियोग्राफ कर रहीं थीं। सलमान को लगा कि सरोज उन्हें अच्छे डांस स्टेप्स नहीं दे रही हैं। यह देख सलमान गुस्से में आ गए और दोनों के बीच काफी बहस हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed