फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2 Collection Day 13: क्या 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी केजीएफ 2? 13वें दिन किया इतने करोड़ का कारोबार

Wed, 27 Apr 2022 08:23 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 27 Apr 2022 08:23 AM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 box office collection day 13: Yash Prashanth Neel film mints over Rs 900 crore Clash with Runway 34 and Heropanti 2
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' के हिंदी संस्करण ने 13 दिनों के भीतर ही कुल 336.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक वीकेंड पर उछाल देखने के बाद अब प्रशांत नील की फिल्म का कलेक्शन 10 करोड़ रुपये के नीचे आ गया है। एक तरफ जहां फिल्म ने शनिवार और रविवार को क्रमश: 18.25 और 22.68 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं सोमवार और मंगलवार को फिल्म ने कुल 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

KGF Chapter 2 box office collection day 13: Yash Prashanth Neel film mints over Rs 900 crore Clash with Runway 34 and Heropanti 2
केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

13वें दिन किया इतने करोड़ का करोबार
यदि हम वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के लिए पूरी तरह तैयार है। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए यह वाकई एक शानदार उपलब्धि है। यदि हम फिल्म (हिंदी) के 13वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने दूसरे मंगलवार को 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

KGF Chapter 2 box office collection day 13: Yash Prashanth Neel film mints over Rs 900 crore Clash with Runway 34 and Heropanti 2
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे हफ्ते इन फिल्मों से होगी टक्कर
केजीएफ:चैप्टर के रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' हुई। हालांकि यश की फिल्म के सामने शाहिद कपूर की रीमेक ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं तीसरे हफ्ते में फिल्म का मुकाबला अजय देवगन, अमिताभ बच्चन व रकुल प्रीत स्टारर 'रनवे 34' और टाइगर श्रॉफ व तारा सुतारिया अभिनीत 'हीरोपंती 2' से होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 box office collection day 13: Yash Prashanth Neel film mints over Rs 900 crore Clash with Runway 34 and Heropanti 2
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यश की फिल्म का कलेक्शन
दिन कलेक्शन
पहला दिन [पहला गुरुवार] 53.95 करोड़ रुपये
दूसरा दिन [पहला शुक्रवार] 46.79 करोड़ रुपये
तीसरा दिन [पहला शनिवार] 42.9 करोड़ रुपये 
चौथा दिन [पहला रविवार] 50.35 करोड़ रुपये
पांचवा दिन [पहला सोमवार] 25.57 करोड़ रुपये
छठवां दिन [पहला मंगलवार] 19.14 करोड़ रुपये
सातवां दिन [पहला बुधवार] 16.35 करोड़ रुपये
आठवां दिन [दूसरा गुरुवार] 13.58 करोड़ रुपये
नौवां दिन [दूसरा शुक्रवार] 11.56 करोड़ रुपये
दसवां दिन [दूसरा शनिवार] 18.25 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन [दूसरा रविवार] 22.68 करोड़ रुपये
बारहवां दिन [दूसरा सोमवार] 7.50 करोड़ रुपये
तेरहवां दिन [दूसरा मंगलवार] 7.50 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed