{"_id":"62683edfb46f052a1a551d8f","slug":"zohra-sehgal-birth-anniversary-special-know-about-her-family-life-movies-and-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zohra Sehgal: वह अभिनेत्री जो अपनी जिंदादिली से कभी बूढ़ी नहीं हुईं, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकही बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Zohra Sehgal: वह अभिनेत्री जो अपनी जिंदादिली से कभी बूढ़ी नहीं हुईं, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकही बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 27 Apr 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
जोहरा सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जोहरा सहगल को हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में गिना जाता है जिन्होंने इतनी उम्र हो जाने के बाद भी उसी जोश और जज्बे के साथ काम किया है। अपनी जिंदादिली की वजह से वह कभी भी बूढ़ी नहीं हुईं। आजादी से पहले ही जोहरा सहगल को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल गई थी। आज जोहरा सहगल की बर्थ एनिवर्सरी है। फिल्मों की क्यूट दादी के नाम से मशहूर जोहरा आज भले ही हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे बीच रहेंगी।
2 of 6
जोहरा सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
27 अप्रैल 1912 को रामपुर रियासत के नवाबी खानदान में पैदा हुई जोहरा का पूरा नाम साहिबजादी जोहरा मुमताज उल्लाह खान बेगम था। जब जोहरा महज एक साल की थीं तो ग्लूकोमा की वजह से उनकी एक आंख की रोशनी चली गई थी। उस समय करीब 3 लाख पाउंड खर्च करके लंदन के एक अस्पताल में उनका इलाज चला तब आंख की रोशनी वापस आई।
3 of 6
जोहरा सहगल
- फोटो : Social Media
जोहरा सहगल जिस स्कूल में थीं वह 10वीं तक ही था। 15 साल की उम्र हो गई थी तो पिता ने इनकी शादी करने की ठान ली। स्कूल के प्रिंसिपल को जब यह बात पता चली तो वह बहुत नाराज हुईं क्योंकि वह इतनी कम उम्र में शादी के खिलाफ थीं। उस दौर में प्रिंसिपल ने जोहरा को 10वीं में तीन बार लगातार फेल किया, क्योंकि जब तक वह 10वीं पास नहीं करतीं तब तक उनकी शादी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जोहरा सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
जोहरा ने 1935 में उदय शंकर के साथ बतौर डांसर अपने करियर की शुरुआत की। वह हिंदी फिल्मों में चरित्र कलाकार के रूप में भी नजर आईं। उन्होंने 1940 तक उदय शंकर के साथ अलग-अलग देशों में डांस परफॉर्म किया। इसके बाद वह उदय शंकर के डांस ग्रुप की ट्रेनर बन गईं। यहां उनकी मुलाकात इंदौर के एक वैज्ञानिक, पेंटर और डांसर कामेश्वर सहगल से हुई और दोनों को प्यार हो गया। जोहरा मुस्लिम परिवार से थीं और कामेश्वर हिंदू थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इस बात के खिलाफ था। परिवार के खिलाफ जाकर 1942 में दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 6
जोहरा सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में जोहरा कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रहीं। साल 1946 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म प्रोडक्शन 'धरती के लाल' के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा। जोहरा सहगल ने पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक के साथ काम किया था। 80 साल की उम्र में वह चीनी कम, हम दिल दे चुके सनम और चलो इश्क लड़ाएं जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने अफसर, द गुरु, तमन्ना और वीर जारा में भी काम किया है। आखिरी बार उन्हें साल 2007 में आई रणबीर कपूर की फिल्म सांवरिया में देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।