फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 18: देवगन, टाइगर दोनों की धुलाई, केजीएफ 2 की तीसरे संडे को शानदार कमाई

Mon, 02 May 2022 08:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 02 May 2022 08:03 AM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 18 All India Hindi 1000 Cr worldwide domestic gross
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा के टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी कोई चुनौती न मिलने के चलते कन्नड़ सुपरस्टार यश गौड़ा की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने हफ्ते भर बाद इतवार को फिर दहाई करोड़ का आंकड़ा हिंदी पट्टी में पार कर लिया। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को देखने रविवार को दर्शकों का मेला फिर सिनेमाघरों में लगा रहा है। पूरे देश में इस फिल्म ने रविवार को जबर्दस्त कलेक्शन किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जो रफ्तार फिर से पकड़ी है, उसे देखते हुए लगने लगा है कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ये फिल्म जल्द ही तेलुगू फिल्म ‘आरआरआर’ को पीछे छोड़ देगी।

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 18 All India Hindi 1000 Cr worldwide domestic gross
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यश का संडे धमाल जारी

रिलीज के 17वें दिन तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 708.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेने वाली फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को शानदार कारोबार किया। फिल्म ने इतवार को पूरे देश में शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 21.50 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया है। इसमें से अकेले हिंदी संस्करण का हिस्सा 10 करोड़ रुपये का रहा। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने हिंदी में पहले रविवार को 50.35 करोड़ रुपये, दूसरे रविवार को 22.68 करोड़ रुपये और तीसरे रविवार को 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे रविवार के बाद से फिल्म के हिंदी संस्करण की कमाई 10 करोड़ से नीचे ही रही थी।

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 18 All India Hindi 1000 Cr worldwide domestic gross
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी की कमाई फिर से दहाई करोड़ में

फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी ने दूसरे रविवार के बाद दूसरे सोमवार को 8.28 करोड़ रुपये, दूसरे मंगलवार को 7.48 करोड़ रुपये, दूसरे बुधवार को 6.25 करोड़ रुपये, दूसरे गुरुवार को 5.68 करोड़ रुपये, तीसरे शुक्रवार को 4.25 करोड़ और तीसरे शनिवार को 7.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई अंतिम आंकड़ों के अनुसार की। तीसरे शनिवार को फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 11.70 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा जबकि फिल्म की नेट कमाई अभी तक मिले आंकड़ों के अनुसार 10 करोड़ रुपये मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 18 All India Hindi 1000 Cr worldwide domestic gross
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कन्नड़ और तमिल में भी उछाल

तीसरे रविवार को फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की हुई करीब 21.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई में हिंदी के 10 करोड़ के अलावा कन्नड़ के छह करोड़, तमिल के पांच करोड़, तेलुगू के 2.50 करोड़ और मलयालम के करीब 70 लाख शामिल हैं। फिल्म के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेने के बाद भी अभी और कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करने की उम्मीदें कायम हैं। अकेले हिंदी में फिल्म का कलेक्शन 370 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है।

विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 18 All India Hindi 1000 Cr worldwide domestic gross
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दसों दिशाओं में गूंज रहा डंका

फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के विदेश में कमाई भी जल्दी ही दो सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के करीब पहुंच रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार फिल्म ने विदेश में 175 करोड़ रुपये का आंकड़ा मार कर लिया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के जल्द ही तेलुगू फिल्म ‘आरआरआर’ को पीछे छोड़ देने के आसार दिखने लगे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed