फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satyajit Ray Birth Anniversary: ऑस्कर जीतने वाले सत्यजीत रे ने दी सिनेमा जगत को कई क्लासिक फिल्में, आज ही करें बिंज वॉच

Mon, 02 May 2022 07:45 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 02 May 2022 07:45 AM IST
विज्ञापन
Satyajit ray birth anniversary here are his top 5 movies available on ott platforms you tube zee5
सत्यजीत रे की ओटीटी पर फिल्में - फोटो : social media

भारतीय सिनेमा के महान और दिवंगत फिल्म निर्माता सत्यजीत रे एक महान लेखक, कलाकार, चित्रकार, फिल्म निर्माता, गीतकार, कॉस्ट्यूम डिजाइनर थे। कला और साहित्य से जुड़े एक रचनात्मक परिवार में जन्मे, सत्यजीत रे ने एक विज्ञापन एजेंसी से अपना करियर शुरू किया था। सत्यजीत रे को उनकी पहली फिल्म 'पाथेर पांचाली' के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, जिसने भारतीय सिनेमा को वैश्विक सुर्खियों में ला दिया था। आज सत्यजीत रे की 101वीं जन्मतिथि है। इस मौके पर हम इस आर्टिकल में उनके जीवन की कुछ शानदार फिल्में आपको बताने जा रहे हैं, जो ओटीटी पर भी मौजूद हैं।

Satyajit ray birth anniversary here are his top 5 movies available on ott platforms you tube zee5
अभिजान - फोटो : social media

फिल्म का नाम- अभिजान (1962)
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
'अभिजान' सत्यजीत रे की सबसे कम चर्चित फिल्मों में से एक है, लेकिन व्यावसायिक रूप उनकी सबसे सफल फिल्म रही। फिल्म एक टैक्सी ड्राइवर की कहानी हैं, जिसका गुस्सा उसे कार-रेस में ले जाता है। प्रसिद्ध फिल्म टैक्सी ड्राइवर में मार्टिन स्कॉर्सेसे का नायक इस फिल्म के चरित्र से प्रभावित था। सौमित्र चटर्जी के साथ इस फिल्म में वहीदा रहमान ने अभिनय किया है।

Satyajit ray birth anniversary here are his top 5 movies available on ott platforms you tube zee5
महानगर - फोटो : social media

फिल्म का नाम- महानगर (1963)
ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी 5
'महानगर' नरेंद्रनाथ मित्रा की एक शॉर्ट स्टोरी अबतरनिका पर आधारित है। फिल्म एक गृहिणी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार की परंपराओं को छोड़कर एक सेल्स वूमेन की नौकरी करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Satyajit ray birth anniversary here are his top 5 movies available on ott platforms you tube zee5
चारुलता - फोटो : social media

फिल्म का नाम- चारुलता (1964)
ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी 5
सत्यजित रे कि यह फिल्म रवींद्रनाथ टैगोर के नॉवल नस्तानईरह (द ब्रोकन नेस्ट) पर आधारित है। यह फिल्म चारुलता के जीवन को दर्शाती है, जो शादी के काफी समय बाद तक भी नि: संतान है।

विज्ञापन
Satyajit ray birth anniversary here are his top 5 movies available on ott platforms you tube zee5
टू - फोटो : social media

फिल्म का नाम- टू: ए फिल्म फेबल (1964)
ओटीटी प्लेटफॉर्म- यूट्यूब
'टू: ए फिल्म फेबल' एक ब्लैक एंड वाइट साइलेंट फिल्म है। फिल्म एक सड़क पर रहने वाले गरीब बच्चे और एक अमीर बच्चे के बीच की लड़ाई को दिखाती है। इन दोनों की यह लड़ाई अपने-अपने खिलौने दिखाने के दौरान हो जाती है, जो पूरी कहानी ही बन जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed