जूही चावला की सुर्खियों से पुरानी यारी रही है। वह फिल्में करें ना करें, सुर्खियां वह बनाती रहती हैं। बीते साल महिला दिवस पर उन्हें लेकर अमेजन प्राइम वीडियो ने एक वेब सीरीज की घोषणा की थी। उस वेब सीरीज का पहला लुक अब सामने भी आ गया है। सीरीज में जूही के साथ आयशा जुल्का और सोहा अली खान भी हैं और इसका नाम रखा गया है, ‘हुश हुश’। सीरीज में बीते दिनों की इन तीन मुख्य अभिनेत्रियों के साथ करिश्मा तन्ना, शहाना गोस्वामी और कृतिका कामरा जैसी मौजूदा दौर की चर्चित अभिनेत्रियां के भी अहम किरदार बताए जाते हैं। जूही चावला की पहली हिट फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ ने हाल ही में अपनी रिलीज के 34 साल भी पूरे किए। जूही चावला की वेब सीरीज ‘हुश हुश’ को लेकर उनके प्रशंसक काफी बेचैन हैं। सीरीज की रिलीज तारीख घोषित होने में अभी वक्त है, तब तक के लिए आपको बताते हैं जूही के वो किस्से, जिन्होंने अपने समय में मुंबई में खूब हलचल मचाई थी...
FLASHBACK: जब शाहरुख के गाल पर पड़ा जूही का झन्नाटेदार थप्पड़, पार्टनर बनने से पहले ऐसा था जूही का रवैया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब शाहरुख़ खान को जड़ दिया था थप्पड़
जूही चावला और शाहरुख खान बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। साथ ही प्रोड्यूसर बने। साथ मिलकर फिल्म निर्माण कंपनी बनाई। दोनों की दोस्ती सिर्फ फिल्मी नहीं है बल्कि दोनों एक दूसरे के सुख दुख में भी काम आते हैं। बताते हैं कि जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में जेल में थे तो जूही चावला उनकी जमानतदार भी नबीं। रेड चिलीज से पहले शाहरुख़ खान और जूही चावला ने मिलकर ड्रीम्स अनलिमिटेड कम्पनी को शुरुआत की थी। इस फिल्म की पहली फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' में शाहरुख खान और जूही चावला ने साथ काम किया था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान आखिर ऐसा क्या हुआ कि जब जूही चावला ने शाहरुख़ खान को एक थप्पड़ जड़ दिया। आइए आपको बताते हैं...
इस बात से बेहद डर गईं जूही चावला
फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' क लिए शाहरुख खान और जूही चावला उन दिनों हैदराबाद के रामोजी फिल्म स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। फिल्म के एक्शन मास्टर एक एक्शन सीन फिल्मा रहे थे। वह एक्शन सीन एक गाने के बीच में था जिसे लेकर शाहरुख़ खान बहुत उत्तेजित भी थे। दरअसल,शूटिंग के दौरान एक सीक्वेंस था जिसमें एक आग का गोला निकलता है। शूटिंग से ऐन पहले तक जूही को इसकी जानकारी ही नहीं थी। ये आग का गोला निकला तो जूही चावला काफी डर गईं और गुस्से में शाहरुख खान को एक थप्पड़ भी जड़ दिया। शूटिंग छोड़ मेकअप रूम में चली गईं जूही को फिर शाहरुख खान ही मना कर लाए और फिर शूटिंग शुरू हुई।
गलती जूही की, माफी शाहरुख ने मांगी
अब सवाल यह है कि थप्पड़ पड़ा शाहरुख खान को फिर माफी मांगने वह ही क्यों गए? जैसा कि हमने बताया कि फिल्म के आग के गोले वाले सीक्वेंस से शाहरुख़ खान काफी उत्तेजित थे जब कि जूही चावला उस सीन को करने से डर रही थीं। शाहरुख़ खान ने जूही चावला को उस सीन के लिए यह कहकर राजी किया था कि ऐसा कुछ नहीं होगा। शाहरुख खान की बात मानकर ही जूही शूटिंग के लिए आ गईं। लेकिन, जैसे ही आग का गोला उनके पास से बूम करता हुआ निकला तो वह काफी डर गईं और शाहरुख़ को थप्पड़ जड़ कर गुस्से से वैनिटी वैन में चली गयी। शाहरुख खान को लगा कि उनकी गलती की वजह से जूही नाराज हुई है तो वह खुद गए और जूही को मना कर वापस लाए।
‘राम जाने’ की शूटिंग पर भी गूंजा थप्पड़
शाहरुख खान की फिल्म 'राम जाने' में भी उनके साथ जूही चावला थीं। ‘अंजाम’, ‘बाजीगर’ और ‘डर’ के अलावा शाहरुख खान इस फिल्म में भी निगेटिव किरदार में नजर आए। बतातेहैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी किसी सीन के डिस्कशन के दौरान गुस्से में आकर जूही चावला ने शाहरुख खान को थप्पड़ मार दिया था। जूही चावला शुरू से ही गर्म मिजाज की रही हैं और बताते हैं कि उनकी सेकेंड इनिंग्स में ये गुस्सा ही उनके करियर में बार बार बाधा बनता रहा है। फिल्म ‘गुलाब गैंग’ की शूटिंग के दौरान भी उनके व्यवहार को लेकर खूब किस्से सामने आए थे।