फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF 2: मां को याद करके भावुक हुए रॉकी भाई, देखिए फिल्म 'केजीएफ 2' का ये नया गाना

Wed, 06 Apr 2022 10:25 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 06 Apr 2022 10:25 PM IST
सार

साउथ अभिनेता यश स्टारर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही दर्शक इसकी रिलीज को लेकर बेताब हैं। केजीएफ चैप्टर वन की अपार सफलता के बाद ना सिर्फ दर्शकों को बल्कि फिल्म के मेकर्स को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं।

विज्ञापन
KGF Chapter 2 New Song: Yash launches new song of his film 'Falak Tu Garaj Tu' expresses mother's love
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : ट्विटर

साउथ अभिनेता यश स्टारर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही दर्शक इसकी रिलीज को लेकर बेताब हैं। केजीएफ चैप्टर वन की अपार सफलता के बाद ना सिर्फ दर्शकों को बल्कि फिल्म के मेकर्स को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। एक तरफ जहां फैंस अपने चहेते स्टार की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म के मेकर्स ने इसका नया गाना रिलीज कर दिया है। 

KGF Chapter 2 New Song: Yash launches new song of his film 'Falak Tu Garaj Tu' expresses mother's love
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता यश इन दिनों फिल्म की स्टारकास्ट के साथ मुंबई में मौजूद हैं। फिल्म की स्टार कास्ट इन दिनों अपनी इस अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त है। इसी बीच फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार नजर आने वाले एक्टर यश ने अपनी फिल्म का नया गाना रिलीज कर दिया है। अभिनेता ने मुंबई के मल्टीप्लेक्स पर फिल्म का यह गाना लॉन्च किया है। 

KGF Chapter 2 New Song: Yash launches new song of his film 'Falak Tu Garaj Tu' expresses mother's love
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : Hombale Films/YouTube

फलक तू गरज तू लिरिक्स वाले इस गाने को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इस गाने को अभी तक 23 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म के गाने को मिले व्यूज यह बताने के लिए काफी हैं कि लोग कितनी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की बात करें तो यह फिल्म देशभर में तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम भाषा में 14 अप्रैल को रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 New Song: Yash launches new song of his film 'Falak Tu Garaj Tu' expresses mother's love
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में यश के अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया है। फिल्म में उनके लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था। उनके अलावा केजीएफ चैप्टर 2 में रवीना टंडन और प्रकाश राज भी अहम भूमिका में दिखेंगे।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed