सब्सक्राइब करें

RAW: बॉक्स ऑफिस पर आने वाली हैं रॉ एजेंट्स की ये धमाकेदार कहानियां, अगले हफ्ते से शुरू होगा महासंग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 06 Apr 2022 10:11 PM IST
सार

बात फिल्मों की हो तो उनके जोनर का जिक्र जरूर होता है। किसी को कॉमेडी, रोमांस और हॉरर फिल्में पसंद होती हैं। वहीं, कई लोग सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांच से भरपूर सिनेमा देखना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Upcoming Raw Agents Movies: from beast to pathan these are the upcoming movies in indian cinema based on Raw Agents
Upcoming Raw Agents Movies - फोटो : सोशल मीडिया

बात फिल्मों की हो तो उनके जोनर का जिक्र जरूर होता है। किसी को कॉमेडी, रोमांस और हॉरर फिल्में पसंद होती हैं। वहीं, कई लोग सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांच से भरपूर सिनेमा देखना पसंद करते हैं। अगर इसमें देशभक्ति का तड़का लग जाए तो कहना ही क्या... शायद यही वजह है कि सिनेमा जगत में आजकल फिल्मों का विषय रॉ एजेंट के आसपास ज्यादा घूम रहा है। ऐसा हम नहीं, बल्कि हालिया आने वाली फिल्मों की कहानियां कह रही हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि सिनेमा जगत की कौन-कौन सी फिल्मों की कहानियां आपको जासूसों से रूबरू कराएंगी।

Trending Videos
Upcoming Raw Agents Movies: from beast to pathan these are the upcoming movies in indian cinema based on Raw Agents
विजय की फिल्म बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बीस्ट 
साउथ अभिनेता दलपति विजय जल्द ही रॉ आधारित अपनी फिल्म बीस्ट (हिंदी में रॉ) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अभिनेता विजयवीरा राघवन नामक एक रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे, जो मॉल में हाईजैक हुए लोगों के बचाता नजर आएगा। नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित, बीस्ट एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में विजय, पूजा हेगड़े और सेल्वाराघवन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि शाइन टॉम चाको, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले और जॉन विजय सहायक भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Raw Agents Movies: from beast to pathan these are the upcoming movies in indian cinema based on Raw Agents
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : insta

पठान

आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए अभिनेता शाहरुख खान जल्द ही फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म की घोषणा के साथ ही किंग खान के फैंस बेहद उत्साहित हैं। फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख फिल्म में फिरोज पठान नाम के एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते दिखेंगे। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी। 

 

Upcoming Raw Agents Movies: from beast to pathan these are the upcoming movies in indian cinema based on Raw Agents
सिद्धार्थ मल्होत्रा मिशन मजनू - फोटो : insta

मिशन मजनू

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'मिशन मजनू' की कहानी पाकिस्तान की धरती पर भारत के सबसे महत्वाकांक्षी रॉ ऑपरेशन पर आधारित है। यह फिल्म 1970 के दशक में असली घटनाओं से प्रेरित है। यह फिल्म एक साहसिक जासूसी थ्रिलर होगी। शांतनु बागची द्वारा निर्देशित इस फिल्म के जरिए साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित 'मिशन मजनू' 10 जून 2022 को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
Upcoming Raw Agents Movies: from beast to pathan these are the upcoming movies in indian cinema based on Raw Agents
खुफिया - फोटो : सोशल मीडिया

खुफिया

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू स्टारर फिल्म खुफिया भी रॉ एजेंट की कहानी पर आधारित हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म अमर भूषण के एक जासूसी उपन्यास ‘एस्केप टू नोवेयर’ पर आधारित है। फिल्म में एक रॉ ऑपरेटिव कृष्णा मेहरा की कहानी दिखाई जाएगी, जिसे देश के रक्षा मामलों की जानकारी लीक करने वाले जासूस की तलाश करने को कहा गया है। फिल्म में तब्बू के अलावा अली फजल, वामिका गब्बी और आशीष विद्यार्थी मुख्य भूमिका में हैं। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed