सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

KGF Chapter 2: 'केजीएफ' स्टार यश ने नहीं देखी ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘आरआरआर’, बोले- ‘देखना चाहता हूं लेकिन...’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 06 Apr 2022 07:41 PM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 star Yash on watching The Kashmir Files and RRR movie
यश - फोटो : सोशल मीडिया

‘केजीएफ चैप्टर 2’ स्टार यश इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। रिलीज से पहले ही ये उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ से पहले रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘आरआरआर’ की चर्चा हर तरफ हो रही है। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। अभी हाल ही में ‘केजीएफ 2’ के प्रमोशन के दौरान यश से सवाल पूछे गए, जिस पर उन्होंने इन फिल्मों के बारे में बात की।

Trending Videos
KGF Chapter 2 star Yash on watching The Kashmir Files and RRR movie
केजीएफ फिल्म में यश - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान यश से जब ‘आरआरआर’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दोनों ही फिल्मों को देखना का मौका उन्हें अभी तक नहीं मिल पाया है। यश ने कहा कि मैं दोनों फिल्म देखना चाहता हूं, लेकिन फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के प्रमोशन की वजह से मुझे समय नहीं मिला है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि अभी में बस केजीएफ ही देख रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 star Yash on watching The Kashmir Files and RRR movie
यश - फोटो : सोशल मीडिया

यश ने फैंस से मिले प्यार पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं यहां अपने फैंस की वजह से ही हूं। जब किसी ने मुझ पर भरोसा नहीं किया तो उन्होंने किया। ऐसा नहीं है कि मैंने कोई बहुत बड़ा काम कर दिया हो, लेकिन मुझे उनसे खूब प्यार मिलता है। मैंने औसत फिल्में भी कीं, लेकिन उन्होंने फिर भी मुझे प्यार किया। वे पक्षपाती नहीं हैं।

KGF Chapter 2 star Yash on watching The Kashmir Files and RRR movie
केजीएफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इतना ही नहीं यश ने बॉलीवुड और रीजनल सिनेमा के बीच की डिबेट को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि ये बहुत पुरानी डिबेट हो चुकी है। मुझे ये बिलकुल पसंद नहीं आता, जब लोग कहते हैं कि ये डब फिल्म है। डब फिल्म का मतलब ये नहीं होता कि उसमें मेहनत नहीं लगी। डबिंग एक प्रोसेस है और आजकल डबिंग करने में भी समय और मेहनत लगती है, ताकि फिल्म ऑरिजनल लगे। आखिर में ये भारतीय फिल्म हैं, जो अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
KGF Chapter 2 star Yash on watching The Kashmir Files and RRR movie
केजीएफ 2 - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि फिल्म में यश के साथ संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधी शेट्टी और प्रकाश राज भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ 14 अप्रैल को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालय भाषा में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed