सब्सक्राइब करें

Khel Khel Mein Collection Day 8: दर्शकों पर नहीं चला 'खेल खेल में' का जादू, आठवें दिन की कमाई रही महज इतनी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 22 Aug 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 8 akshay kumar taapsee pannu film latest occupancy and earning
'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जहां 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है वहीं अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की कॉमेडी फिल्म 'खेल खेल में' दर्शक जुटाने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म को समीक्षकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं, यह दर्शकों को आकर्षित करने में असफल रही। 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। साथ ही इसका आठवें दिन का कलेक्शन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा है। 

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 8 akshay kumar taapsee pannu film latest occupancy and earning
'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम- फरदीन खान

'खेल खेल में' ने ओपनिंग डे पर 5.05 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को कमाई में उछाल की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसने दूसरे दिन केवल 2.05 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया। तीसरे दिन यानी शनिवार को आकंड़ों में मामूली उछाल देखने को मिली। फिल्म ने तीसरे दिन 3.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 8 akshay kumar taapsee pannu film latest occupancy and earning
'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रविवार को लगा कि 'खेल खेल में' दर्शकों की अच्छी संख्या बटोरेगी और बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगी। हालांकि, नतीजा फिर उलटा रहा। फिल्म ने चौथे दिन भी मामूली सी बढ़त के साथ 3.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पांचवें दिन टिकट विंडो पर इसका संघर्ष शुरू हो गया। जबर्दस्त प्रमोशन के बाद भी इसका पांचवें दिन का कारोबार महज 1.05 करोड़ रुपये ही रहा। 

Rishab Shetty: राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर ऋषभ शेट्टी की प्रतिक्रिया, कहा- सम्मान जिम्मेदारी लेकर आते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 8 akshay kumar taapsee pannu film latest occupancy and earning
'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने छठे दिन 1.2 करोड़ रुपये और सातवें दिन 1.1 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। वहीं, आठवें दिन का कलेक्शन और ज्यादा निराश करने वाला है। 'खेल खेल में' ने आठवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 95 लाख रुपये की कमाई की है, जिससे इसका अबतक का टोटल 19.3 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

Apna Adda 18: हीरोइन बनकर मां के सपने को जी रही हूं, परिवार का साथ मिले तो हर जंग जीत सकते हैं कलाकार

विज्ञापन
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 8 akshay kumar taapsee pannu film latest occupancy and earning
'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में फरदीन खान, एमी विरक, आदित्य सील, तापसी पन्नू, वाणी कपूर और प्रज्ञा जयसवाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित यह इटैलियन फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' का भारतीय रीमेक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed