फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 Controversies of Bhojpuri Cinema: अभिनेत्रियों के MMS लीक से लेकर खेसारी लाल के जेल जाने तक, ये हैं पांच बड़े विवाद

Wed, 04 May 2022 11:55 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 04 May 2022 11:55 AM IST
विज्ञापन
khesari lal pawan singh fight Bhojpuri Cinema Five Biggest Controversy Know More in Hindi
Bhojpuri Cinema Controversy - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है लेकिन वजह कलाकारों का काम नहीं बल्कि उनके बीच का विवाद है। भोजपुरी इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार आमने-सामने हैं। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों कलाकार एक-दूसरे को प्रत्यक्ष और अप्रत्त्यक्ष रूप से घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इस विवाद ने जातिवाद का रूप भी ले लिया है, जिसके बाद अब हर किसी की नजरें इन दोनों कलाकारों पर हैं। हालांकि, भोजपुरी सिनेमा पहली बार अपने विवाद की वजह से लाइमलाइट में नहीं आया है। इससे पहले भी इस इंडस्ट्री में कई बड़े विवाद हो चुके हैं। आइए आपको इस इंडस्ट्री के पांच बड़े विवाद के बारे में बताते हैं।

khesari lal pawan singh fight Bhojpuri Cinema Five Biggest Controversy Know More in Hindi
त्रिशाकर मधु, प्रियंका पंडित और सिंगर शिल्पी - फोटो : सोशल मीडिया

एमएमएस स्कैंडल
भोजपुरी इंडस्ट्री में अभिनेत्री त्रिशाकर मधु, प्रियंका पंडित और सिंगर शिल्पी राज के प्राइवेट वीडियो लीक मामले ने तहलका मचा दिया था। इन तीनों का प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया था। त्रिशाकर मधु और प्रियंका पंडित का वीडियो बीते साल अगस्त महीने में वायरल हुआ था और शिल्पी राज का बीते कुछ दिनों पहले वीडियो लीक हुआ था। इस विवाद से इन तीनों सेलेब्स को काफी शर्मिंदी का सामना करना पड़ा था।

khesari lal pawan singh fight Bhojpuri Cinema Five Biggest Controversy Know More in Hindi
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन का बयान
रवि किशन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कुछ समय पहले भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन के एक बयान ने हंगामा खड़ा कर दिया था। रवि किशन ने लोकसभा में कहा था कि कोरोना वायरस फैलने के लिए केवल कुंभ मेले को जिम्मेदार न ठहराया जाए। इस बयान के बाद रवि किशन की लोगों ने जमकर आलोचना की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
khesari lal pawan singh fight Bhojpuri Cinema Five Biggest Controversy Know More in Hindi
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल के खिलाफ एफआईआर
खेसारी लाल यादव अपने गानों की वजह से भी कई बार विवादों में आ चुके हैं। खेसारी लाल अपने एक गाने ‘चाची के बाची सपनवा में आती है’ की वजह से कानूनी पछड़े में फंस गए थे। इस गाने के रिलीज होने के बाद मुंबई में अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। खेसारी लाल यादव के खिलाफ सुरजीत सिंह नाम के एक शख्स ने यह एफआईआर दर्ज करवाई और उन पर औरतों के अपमान करने का आरोप लगाया। इसके अलावा, खेसारी लाल ने सानिया मिर्जा पर भी एक गाना बनाया था, जिस वजह से उन्हें जेल तक जाना पड़ गया था।

विज्ञापन
khesari lal pawan singh fight Bhojpuri Cinema Five Biggest Controversy Know More in Hindi
पवन सिंह और खेसारी लाल - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह और खेसारी लाल
पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच का विवाद समय-समय पर उठता रहता है। साल 2021 के अंत में भी पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच अचानक ही आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए थे। पवन सिंह ने एक इवेंट में मंच से कहा था कि जो लोग आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं, मैं वहां पहले ही काम कर चुका हूं। दावा किया गया कि पवन सिंह के ये शब्द खेसारी लाल के लिए हैं। इसके बाद खेसारी लाल भी आगे आए और उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार को मंच पर दारू पीकर इस तरह बात नहीं करनी चाहिए। हालांकि, अब पवन सिंह के एक फैन के वीडियो की वजह से दोनों अभिनेताओं के बीच का विवाद शुरू हुआ है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed