सब्सक्राइब करें

खेसारी-काजल से पवन-अक्षरा तक: ये हैं भोजपुरी सिनेमा की मशहूर ऑनस्क्रीन जोड़ियां, इस कपल को कहते हैं 'जोड़ी नंबर वन'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 22 Oct 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
Khesari lal yadav kajal raghwani to pawan akshara these are the famous onscreen couple of bhojpuri cinema
आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्में चाहे बॉलीवुड में बने या भोजपुरी सिनेमा में दर्शकों को शानदार कहानी और दमदार अभिनय के अलावा ऑनस्क्रीन जोड़ियो की केमेस्ट्री काफी पसंद आती है। फिल्म में काम करने वाले हीरो हीरोइन के बीच अगर बॉन्डिंग ना दिखे तो फिर दर्शकों को कहानी फीकी लगने लगती है। बॉलीवुड में तो ऐसी कई जोड़ियां है जो काफी समय से अपने केमेस्ट्री से हर किसी को दीवाना बना चुकी हैं वहीं भोजपुरी सिनेमा में भी ऐसी सदाबहार जोड़ियो की कमी नहीं है। इन जोड़ियों को देखकर फैंस इन पर खूब प्यार लुटाते हैं सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं उन्हें ऑफस्क्रीन भी देखकर दर्शक उन पर दिल हार जाते हैं।



इन ऑनस्क्रीन जोड़ियों के दीवाने हैं फैंस

भोजपुरी सिनेमा में जबरदस्त ड्रामा और रोमांस तो देखने को मिलता है साथ ही जोड़ियों की बॉन्डिंग दर्शकों का दिल जीत लेती है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में जिन्हें ऑनस्क्रीन देखकर दीवाने हो जाते हैं लोग।

Trending Videos
Khesari lal yadav kajal raghwani to pawan akshara these are the famous onscreen couple of bhojpuri cinema
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी - फोटो : Instagram

खेसारी लाल यादव- काजल राघवानी

खेसारी भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सितारे हैं और काजल की खूबसूरती पर तो हर कोई फिदा है। खेसारी और काजल फिल्म मेहंदी लगा के रखना में साथ नजर आए थे। दोनों की शानदार केमेस्ट्री ने हमेशा से दर्शकों का दिल जीता है। ऐसी भी खबरें सामने आ चुकी है कि करियर की शुरुआत से ही दोनों एक दूसरे के करीब रहे हैं और उनका अफेयर था। खेसारी और काजल जब भी साथ नजर आते हैं तो दर्शकों को खूब आनंद मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khesari lal yadav kajal raghwani to pawan akshara these are the famous onscreen couple of bhojpuri cinema
पवन सिंह, अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह- अक्षरा सिंह

पवन और अक्षरा भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल कलाकारों में से एक माने जाते हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनके साथ की फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। ऐसी भी खबरें थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। कई बार तो पवन ने अक्षरा को अपनी गर्लफ्रेंड बताया था हालांकि बाद में उन्होंने ज्योति सिंह से शादी कर ली। अक्षरा ने साल 2011 में अपने करियर की शुरुआत की थी और पवन के साथ उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा जमती है।

Khesari lal yadav kajal raghwani to pawan akshara these are the famous onscreen couple of bhojpuri cinema
रवि किशन, रानी चर्टजी - फोटो : Instagram

रवि किशन-रानी चटर्जी

रवि किशन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने सिर्फ भोजपुरी सिनेमा ही नहीं बल्कि हिंदी फिल्मों और टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। वहीं रानी भी भोजपुरी सिनेमा की रानी कही जाती हैं। उन्होंने मनोज तिवारी की फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा था। रवि और रानी ने कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की जोड़ी नंबर वन कही जाती है। 

विज्ञापन
Khesari lal yadav kajal raghwani to pawan akshara these are the famous onscreen couple of bhojpuri cinema
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

दिनेश लाल यादव-आम्रपाली दूबे

आम्रपाली की खूबसूरती के तो सभी दीवाने हैं। उनकी मासूम मुस्कान और चंचल अदाओं पर हर कोई दिल हार जाता है। वहीं दिनेश लाल यादव यानि कि निरहुआ की फैन फालोइंग तो और भी जबरदस्त है। दिनेश और आम्रपाली की जोड़ी जब भी पर्दे पर सजती है दर्शकों के दिल बाग बाग हो जाते हैं। आम्रपाली ने निरहुआ की फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed