सब्सक्राइब करें

Bunty Aur Babli 2 Teaser: : बंटी और बबली 2 का टीजर रिलीज, कॉन करने आ रहे हैं सैफ अली खान और रानी मुखर्जी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 22 Oct 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
Bunty aur babli 2 teaser released saif ali khan and rani mukherjee is all set to steal fans heart
बंटी और बबली 2 टीजर रिलीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लंबे समय से चर्चा में रहने वाली फिल्म 'बंटी और बबली 2' का टीजर आज शुक्रवार को यशराज फिल्म्स ने रिलीज कर दिया है। ये साल 2005 में आई फिल्म 'बंटी और बबली' की सीक्वल है। पहली फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी साथ नजर आए थे वहीं इस बार पार्ट 2 में रानी मुखर्जी के साथ सैफ अली खान नजर आएंगे। पर्दे पर सैफ और रानी की जोड़ी हमेशा से हिट रही है और दोनों की केमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। ऐसे में एक बार फिर इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेकरार है।



बंटी और बबली 2 का टीजर रिलीज

फिल्म के टीजर में दिख रहा है कि दो नहीं बल्कि चार कॉन आर्टिस्ट है जो अलग अलग जेनेरेशन के हैं और ये साबित करने की कोशिश करेंगे कि कौन सा कॉन कपल सबसे बेस्ट है। फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज होगा। वहीं ये फिल्म 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


Trending Videos
Bunty aur babli 2 teaser released saif ali khan and rani mukherjee is all set to steal fans heart
बंटी और बबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रानी और सैफ के साथ साथ इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अभिनेत्री शरवरी भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन वरुण वी शर्मा कर रहे हैं। साथ ही फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स द्वारा हो रहा है। फिल्म के टीजर में बंटी और बबली के किरदार में रानी और सैफ का नाम बताया गया है। इस फिल्म के साथ सालों बाद सैफ और रानी साथ नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने 'तारा रम पम' और 'हम तुम' में साथ काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bunty aur babli 2 teaser released saif ali khan and rani mukherjee is all set to steal fans heart
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म में सैफ अली खान राकेश उर्फ बंटी की भूमिका निभा रहे हैं। सैफ कहते हैं, 'बंटी और बबली पुराने कॉन कपल और नए कॉन कपल के बीच बिल्ली और चूहे का खेल है जो ये साबित करने की कोशिश में है कि कौन किससे बेहतर है। उनके बीच एक दुश्मनी देखने को मिलेगी और ये बहुत ही मजेदार होने वाला है क्योंकि इस पागलपन को दिखाने के लिए स्क्रिप्ट को कितनी समझदारी से लिखा गया है'। 

Bunty aur babli 2 teaser released saif ali khan and rani mukherjee is all set to steal fans heart
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रानी मुखर्जी पूरी तरह से रीबूट की गई फ्रैंचाइजी फिल्म में एक बार फिर विम्मी यानी बबली की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस पर रानी कहती हैं, ये वीडियो दर्शकों के बताता है कि उन्हें फिल्म में क्या मिलने वाला है और वह है बिना किसी रुकावट के ढेर सारा मनोरंजन और हंसी। हालांकि इस यूनिट में हम किसी किरदार में नहीं है बल्कि खुद के अवतार में हैं इसे बेहद शानदार तरीके से लिखा गया है जिसमें मैं और सैफ सिद्धांत और शरवरी को ट्रोल कर रहे हैं'।

विज्ञापन
Bunty aur babli 2 teaser released saif ali khan and rani mukherjee is all set to steal fans heart
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : Instagram

गली ब्वॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी नए बंटी की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 'ये ओजी और नए बंटी बबली के बीच लड़ाई दिखाई गई है जिसे वीडियो में बेहद मजेदार तरीके से पेश किया गया है। दोनों ही पार्टियां ये साबित करने पर लगी हुई हैं कि कौन ज्यादा बेहतर है। पुरानी जोड़ी को लगता है कि वो ज्यादा अच्छे हैं तो वहीं नई जोड़ी को लगता है कि वो ज्यादा कूल है। यही फिल्म का आधार है और आप इस वीडियो से पूरे मार्केटिंग अभियान के दौरान हमें एक दूसरे के पीछे जाते हुए देखेंगे'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed