{"_id":"629a14718747d22710243082","slug":"khesari-lal-yadav-new-song-dil-deewana-went-viral-on-social-media-fans-liked-the-romantic-style-of-the-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: सोशल मीडिया पर छाया खेसारी लाल यादव का नया गाना 'दिल दीवाना', एक्टर का रोमांटिक अंदाज फैंस को आया पसंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: सोशल मीडिया पर छाया खेसारी लाल यादव का नया गाना 'दिल दीवाना', एक्टर का रोमांटिक अंदाज फैंस को आया पसंद
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में खेसारी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, एक्टर का एक नया इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। खेसारी अपने डांस और सिंगिंग के लिए काफी मशहूर हैं। उनके गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। इस म्यूजिक वीडियो में खेसारी और रक्षा गुप्ता के रोमांस ने सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है। गाने का नाम 'दिल दीवाना' है।
2 of 4
खेसारी लाल यादव- रक्षा गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूब पर लोगों को पसंद आ रहा गाना
इस गाने को कल यानी 2 जून को अपलोड किया गया है। 'दिल दीवाना' को टी-सीरीज हमार भोजपुरी ने अपने चैनल से रिलीज किया है। गाने में दोनों कलाकारों के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखी जा सकती है। गाने में खेसारी अपनी प्रेमिका की तारीफों के पुल बांधते दिख रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस उन्हें कहती नजर आ रही हैं कि उनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। इसके अलावा दोनों के डांस स्टेप भी दर्शकों को खूब भा रहे हैं। इस गाने को अब तक 45 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
3 of 4
खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस जमकर दे रहे रिएक्शन
इस गाने पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक फैन के गाने पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत अच्छा गाना है भाई जी'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आवाज के बेताज बादशाह हमारे खेसारी भैया भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में फेमस हैं।' इसके अलावा कई फैंस कमेंट में फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
गाने की बात करें तो इसे खेसारी ने खुद अपनी आवाज दी है, वहीं प्रियंका सिंह ने भी यह गाना बहुत ही खूबसूरती से गाया है। गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। अनुज आर मौर्य ने अपनी क्रोरियोग्राफी से गाने में चार चांद लगा दिए हैं। वहीं, निर्देशक आशीष सत्यार्थी ने पूरे गाने को बड़ी ही खूबसूरती से फिल्माया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।