{"_id":"602628068ebc3ee9061a1b58","slug":"khesari-lal-yadav-released-new-song-before-holi-rang-barse-bheege-chunar-choli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली से पहले खेसारी लाल के गाने ने मचाया तहलका, खूब देखा जा रहा 'रंग बरसे भींजे चुनर चोली' गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
होली से पहले खेसारी लाल के गाने ने मचाया तहलका, खूब देखा जा रहा 'रंग बरसे भींजे चुनर चोली' गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल का रंग बरसे भींजे चुनर चोली गाना
- फोटो : Youtube- Rang barse beege chunar choli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खेसारी लाल यादव ने अपना एक नया भोजपुरी होली गीत रिलीज किया है। रिलीज के साथ ही यह सोशल मीडिया पर छा गया है। इस नए भोजपुरी होली गीत के बोल हैं 'रंग बरसे भींजे चुनर चोली रंग बरसे'। बीते कुछ समय से देखा जा रहा है कि भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और अपनी आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले सिंगर खेसारी लाल यादव के गाने खूब हिट हो रहे हैं।
2 of 5
खेसारी लाल का रंग बरसे भींजे चुनर चोली गाना
- फोटो : Youtube- Rang barse beege chunar choli
खेसारी लाल यादव एक ओर जहां ताबड़तोड़ फिल्में करने में व्यस्त हैं। वहीं, दूसरी ओर अपनी गायिकी का जलवा भी बिखेरते रहते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी फिल्में नए रिकॉर्ड्स बनाती हैं तो दूसरी ओर उनके गाने भी खूब वायरल होते हैं। अब होली से जुड़ा उनका नया गाना 'रंग बरसे भींजे चुनर चोली' भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
3 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : Instagram
खेसारी लाल द्वारा गाया गया यह भोजपुरी गाना बॉलीवुड सॉन्ग 'रंग बरसे भींगे चुनर वाली' के तर्ज पर बनाया गया है। इसका म्यूजिक भी हिन्दी गाने से मिलता जुलता है। हालांकि, इसकी लाइनें हिन्दी वाले 'रंग बरसे' गीत से अलग हैं। खास बात ये है कि यह पूरा गाना भोजपुरी में है, लेकिन सुनते वक्त आपके दिमाग में हिन्दी गाने का संगीत भी याद रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Khesari Lal Yadav
- फोटो : file photo
इस गाने को श्याम देहाती और आजाद सिंह ने लिखा है। वहीं इसका संगीत साजन मिश्रा ने दिया है। गाने के वीडियो को खेसारी लाल यादव और मौसम पर फिल्माया गया है। इस गाने में खेसारी ने अपने अंदाज में डांस भी किया है। यही कारण है कि गाने के वीडियो को रिलीज होने के कुछ ही घंटों के अंदर लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Khesari Lal Yadav
- फोटो : social media
बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में शुमार किए जाते हैं। इनके गाने और फिल्में भोजपुरी सिनेमा जगत में नए रिकॉर्ड बनाते आए हैं। यूपी-बिहार में फैंस के ऊपर इनकी अच्छी पकड़ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।