फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: घर में एंट्री लेते ही भोजपुरी स्टार खेसारी की क्या होगी रणनीति? इंटरव्यू में खोले पत्ते

Sat, 02 Nov 2019 11:46 AM IST
Avinash Pal अमित कुमार सिंह, अमर उजाला, मुंबई
अमित कुमार सिंह, अमर उजाला, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 02 Nov 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav will Do Chhath Puja 2019 in salman Khan Show Bigg Boss 13
सलमान खान और खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

मशूहर रियलिटी शो बिग बॉस के इस सीजन में समय-समय पर कई उतार-चढ़ाव आ रहे हैं। करीब एक महीने के गेम के बाद शो से कई कंटेस्टेंट्स बेदखल हो चुके हैं, तो वहीं कई नए कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो रही है। इन्हीं नए प्रतियोगी में एक खेसारी लाल यादव हैं। वह देश के प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता और गायक हैं। शो में जाने से पहले खेसारी ने अमर उजाला से खास बातचीत की और बताया कि शो में वह किस तरह से दूसरे प्रतियोगियों पर भारी पड़ सकते हैं।

Khesari Lal Yadav will Do Chhath Puja 2019 in salman Khan Show Bigg Boss 13
सलमान खान और खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

1. आप देश के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रहे हैं। यह मौका आपके जीवन में कितना मायने  रखता है?
जब बिग बॉस में मेरा आना तय हुआ तो वह मेरे लिए खुशी का पल था। क्योंकि जब मुझे 30 करोड़ लोगों के दिलों में अपनी जगह बनानी थी तो मुझे करीब नौ साल लग गए और अब मेरे पास एक कदम और आगे जाने का मौका है जो मेरे लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि मुझे शो का हिस्सा बनाया गया।

Khesari Lal Yadav will Do Chhath Puja 2019 in salman Khan Show Bigg Boss 13
सलमान खान और खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

2. घर के अंदर क्या आप किसी नीति के साथ जा रहे हैं?
टीवी पर 24 घंटे का पूरा खेल मात्र एक घंटे में दिखाया जाता है। अगर आपको गेम खेलना है तो आप टीवी पर देखकर शो को नहीं समझ सकते हैं। मैं बाहर से घर के कंटेस्टेंट्स को समझ नहीं पाया हूं कि उनके दिमाग में क्या है? अभी तक किसी का पत्ता खुला ही नहीं है कि कौन क्या सोच रहा है। अब जब मैं घर के अंदर जाऊंगा 24 घंटे उनके साथ रहूंगा उसके बाद समझ पाऊंगा कि घर में असल खेल क्या चल रहा है।  मैं भावुक व्यक्ति हूं और प्लानिंग करके तो मैं अपने जीवन में कभी नहीं चला हूं। मैं अपने जीवन में लगातार काम करता रहा और कारवां बनता गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav will Do Chhath Puja 2019 in salman Khan Show Bigg Boss 13
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

3. आप अपनी ऐसी कौन सी खूबी मानते हैं जो घर के अंदर आपको दूसरों से अलग रखेगी?
घर में मेरा सबसे बड़ा हथियार मेरी सच्चाई होगी। मैं बिल्कुल भी बनावटी नहीं हूं। मेरे कॉस्टयूम भले रंग-बिरेंगे ना हों लेकिन मेरी जिंदगी और जीने का तरीका पूरी तरह से रंग बिरंगा है। जिंदगी में किसी भी चीज ने मुझे परेशान नहीं किया है। मैं लगातार आलोचनाएं सुनते हुए यहां तक पहुंचा हूं और अब सभी के प्यार की वजह से मुझे बहुत कुछ हासिल हो चुका है। मैं किसी के लिए अपने आपको नहीं बदल सकता हूं मैं सच्चा हूं और मेरी सच्चाई लोगों को जरूर दिखेगी कि मैं हूं क्या।

विज्ञापन
Khesari Lal Yadav will Do Chhath Puja 2019 in salman Khan Show Bigg Boss 13
सलमान खान और खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

4. घर के लोग दो हिस्सों में बंटे हुए हैं, क्या आप घर के अंदर जाकर किसी ग्रुप का हिस्सा बनेंगे?
मैं किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं बनता हूं। मेरे जीवन में आगे पीछे कोई नहीं था। मैंने अपनी जगह खुद ही बनाई। वैसे भी घर में सभी कलाकार हैं हमारी इंडस्ट्री से ही हैं तो कोशिश रहेगी कि सबके साथ प्यार से रहा जाए। हालांकि जो मुद्दें हैं उन पर भी लड़ना जरूरी है। दुनिया को भी पता चलना चाहिए कि मुद्दा होता है तो मुद्दे का समाधान भी होता है। तो कोशिश रहेगी कि अधिक से अधिक मुद्दों का हल हो सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed