फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ananya Pandey: अपने काम और फिल्मों के चुनाव पर बोलीं अनन्या, कहा- 'मैं हमेशा चाहती थी लोग मुझे गंभीरता से लें'

Fri, 22 Dec 2023 07:55 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 22 Dec 2023 07:55 PM IST
सार

अभिनेत्री ने कहा, 'मैं हमेशा से चाहती हूं कि एक अभिनेत्री के रूप में लोग मुझे गंभीरता से लें। ऐसा नहीं है कि 'गहराइयां' के बाद यह पसंद बदल गई है। मैं बड़ी हो रही हूं और अलग-अलग चीजें हैं जिनसे मैं जुड़ रही हूं।' 

विज्ञापन
Kho Gaye Hum Kahan Actress Ananya Pandey Says I have always wanted people to take me Seriously
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कहा कि अच्छे काम की तरह कुछ भी काम नहीं करता है। वह चाहती हैं कि एक अभिनेत्री के रूप में उनकी फिल्मों का चयन एक उनके विकास को रिफ्लेक्ट करे। अनन्या ने फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। इसी बैनर तले बनी शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित गहराइयां में उनके किरदार के लिए उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। 

Kho Gaye Hum Kahan Actress Ananya Pandey Says I have always wanted people to take me Seriously
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे के फैंस ने गहराइयां के बाद फिल्मों के चुनाव में उनकी पसंद में काफी बदलाव देखा। अभिनेत्री ने इसे प्राकृतिक प्रगति बताया। जल्द ही वह जोया अख्तर के बैनर तले बनी उनकी आगामी फिल्म खो गए हम कहां में नजर आएंगीं। यह फिल्म 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फैंस ने गहराइयां के बाद उनकी पसंद बड़ा बदलाव देखा फिर चाहे वह खो गए हम कहां हो या फिर विक्रमादित्य मोटवाने की उनकी आगामी साइबर-थ्रिलर फिल्म कंट्रोल हो।  

Oscars 2024: ऑस्कर में '2018' के शॉर्टलिस्ट न होने पर भावुक हुए जूड एंथनी, नोट जारी कर मांगी माफी

Kho Gaye Hum Kahan Actress Ananya Pandey Says I have always wanted people to take me Seriously
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने कहा, 'मैं हमेशा से चाहती हूं कि एक अभिनेत्री के रूप में लोग मुझे गंभीरता से लें। ऐसा नहीं है कि 'गहराइयां' के बाद यह पसंद बदल गई है। मैं बड़ी हो रही हूं और अलग-अलग चीजें हैं जिनसे मैं जुड़ रही हूं।' 25 वर्षीय अभिनेत्री ने एक बातचीत में कहा, 'मैं विभिन्न प्रकार की कहानियां करना चाहती हूं। एक व्यक्ति के रूप में मेरे विकास के साथ-साथ  मेरी पसंद भी बदल रही है। यह एक तरंग प्रभाव है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kho Gaye Hum Kahan Actress Ananya Pandey Says I have always wanted people to take me Seriously
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे ने कहा, 'मैं सोच-समझकर कोई निर्णय नहीं ले रही हूं। मेरी अपनी इच्छा सूची है और मैं सीक्रेट तरह से यह प्रकट कर रही हूं कि मैं किसके साथ काम करना चाहती हूं। मगर अच्छे काम जैसा कुछ भी काम नहीं करता है। मैं उस पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रही हूं।' उन्होंने कहा कि वह इसके लिए आभारी हैं कि बत्रा, अख्तर और मोटवानी जैसे फिल्ममेकर्स ने उनपर भरोसा जताया कि वह उनके साथ काम कर सकती हैं।

विज्ञापन
Kho Gaye Hum Kahan Actress Ananya Pandey Says I have always wanted people to take me Seriously
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के निजी जीवन के बारे में फैंस को हमेशा जिज्ञासा रहती है, जो काफी कठिन हो सकता है। अनन्या ने कहा, 'मैं चीजों को निजी और विशेष रखने में विश्वास रखती हूं। क्योंकि आप किसी भी सामान्य व्यक्ति की तरह रिश्तों से निपट रहे हैं। आप जिस व्यक्ति के साथ हैं, उसके साथ आप इसे महसूस कर रहे हैं। इसलिए कभी-कभी उन चीजों को बाहर सबके सामने रखना अनुचित और थोड़ा व्यक्तिगत लगता है।' 

'लियो' से 'जेलर' तक, इस साल बॉक्स ऑफिस पर छाईं ये साउथ फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed