फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशियां: एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने दिया बेटी को जन्म, जून में किया था गुपचुप शादी का खुलासा

Fri, 19 Nov 2021 04:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 19 Nov 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Khushiyan: Actress Evelyn Sharma gave birth to a girl child secretly revealed the marriage in June
एवलिन शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल एवलिन शर्मा ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। अभिनेत्री ने इस बारे में फैंस को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी। बेटी के जन्म के बाद से ही एवलिन और उनके पति तुषान भिंडी बेहद खुश हैं। इस खुशखबरी को फैंस के साथ बांटते हुए एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की। अपनी बेटी की पहली तस्वीर साझा हुए एक्ट्रेस ने उनका नाम भी बताया। 

इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बेटी के जन्म के साथ ही बेटी का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना दिया है। एवलिन ने शुक्रवार को पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने बेटी एवा रानिया भिंडी को जन्म दिया। इसके साथ ही उन्होंने बेटी को चूमते हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, 'मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण किरदार। एवा रानिया भिंडी की मां।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Evelyn Sharma (@evelyn_sharma)

 

Khushiyan: Actress Evelyn Sharma gave birth to a girl child secretly revealed the marriage in June
एवलिन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट के साथ ही एवलिन शर्मा ने यह खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम एवा रखा है। एवा एक लैटिन नाम है, जिसका मतलब होता है 'चिड़िया', 'जिंदगी', 'पानी'। इसके अलावा इसका एक और महत्व है। सेंट एवा, राजा पेपिन की बेटी थीं, जो अंधेपन से ठीक हो गई थीं। इसके बाद वह एक नन बन गईं। गौरतलब है कि पेपिन रोमन साम्राज्य में जर्मन भाषी लोगों के राजा थे।

Khushiyan: Actress Evelyn Sharma gave birth to a girl child secretly revealed the marriage in June
एवलिन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

एवलिन शर्मा ने इसी साल जून महीने में अचानक अपनी शादी का खुलासा कर सभी को चौंका दिया था। एवलिन ने 15 मई को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में डेंटल सर्जन तुषान भिंडी के साथ गुपचुप शादी रचा ली थी। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते एवलिन की मां इस शादी में शामिल नहीं हो पाईं थीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Khushiyan: Actress Evelyn Sharma gave birth to a girl child secretly revealed the marriage in June
एवलिन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अभिनेत्री ने शादी के एक महीने बाद ही यानी जुलाई में अपनी प्रेग्नेंसी की भी खबर दी थी। इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने स्विमिंग सूट में फोटो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की थी। पेट पर हाथ रखी इस तस्वीर को शेयर करते हुए एवलिन ने कैप्शन में लिखा था, ‘अपनी बाहों में भरने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Evelyn Sharma (@evelyn_sharma)

 

 

विज्ञापन
Khushiyan: Actress Evelyn Sharma gave birth to a girl child secretly revealed the marriage in June
एवलिन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

एवलिन शर्मा लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। उन्होंने बीते 9 सालों में 'यारियां', 'ये जवानी है दीवानी', 'मैं तेरा हीरो', 'साहो', और 'जब हैरी मेट सेजल' जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि उन्हें फिल्मी पर्दे पर 'ये जवानी है दीवानी' की लारा के किरदार से जाना जाता हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed