फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने मनाया बेटी का तीसरा जन्मदिन, सोहा अली खान ने शेयर कीं तस्वीरें

Fri, 19 Nov 2021 02:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 19 Nov 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
Social Media: Neha Dhupia and Angad Bedi celebrate daughters third birthday Soha Ali Khan shares pictures
नेहा धूपिया और अंगद बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति एक्टर अंगद बेदी ने गुरुवार को अपनी बेटी मेहर धूपिया बेदी का तीसरा जन्मदिन मनाया। मेहर की इस बर्थडे पार्टी में अभिनेत्री सोहा अली खान और उनकी बेटी इनाया नौमी खेमू भी शामिल हुईं। सोहा ने सोशल मीडिया पर इस पार्टी की तस्वीरें साझा की हैं।

अभिनेत्री सोहा अली खान ने शुक्रवार को मेहर की बर्थडे पार्टी से कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। उन्होंने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा,"हैप्पी बर्थडे मेहर और वेल डन नेहा धूपिया और अंगद बेदी। तीन साल के पालन-पोषण और खुशी के अपने छोटे इंद्रधनुष का जश्न मनाने के लिए एक शानदार पार्टी।" सामने आईं इन तस्वीरों में नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी अपने दोस्तों के साथ काफी एंजॉय करते नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आई मेहर के जन्मदिन की यह तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

 

Social Media: Neha Dhupia and Angad Bedi celebrate daughters third birthday Soha Ali Khan shares pictures
नेहा धूपिया,सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों में सोहा, नेहा, अंगद, फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा और उनके अन्य दोस्तों को कैमरे के सामने पोज करते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में इनाया और मेहर यूनिकॉर्न के खिलौने पर बैठे दिखाई दिए। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में इनाया और मेहर को घोड़े के झूले पर सवारी करते देखा गया।

 

Social Media: Neha Dhupia and Angad Bedi celebrate daughters third birthday Soha Ali Khan shares pictures
नेहा धूपिया,सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले गुरुवार को अपनी बेटी के जन्मदिन के मौके पर नेहा ने अपने प्रेग्नेंसी शूट की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह मेहर और अपने होने वाले बच्चे के साथ नजर आईं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "तीन साल पहले इस दिन सुबह 11.25 बजे … मेरा दिल मेरे शरीर के बाहर धड़कने लगा...हम तीनों को कैप्चर करने के लिए धन्यवाद।”
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Social Media: Neha Dhupia and Angad Bedi celebrate daughters third birthday Soha Ali Khan shares pictures

वहीं, अंगद ने भी मेहर के जन्मदिन पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में मेहर की तस्वीर के साथ बैकग्राउंड में हैप्पी बर्थडे गाना भी बजाया। अंगद ने वीडियो को कैप्शन दिया, “आप मुझे हर दिन एक बेहतर इंसान बनाना चाहती हैं। आपके लिए मेरा प्यार मैं व्यक्त नहीं कर सकता...मेरा दिल कृतज्ञता से भर गया है, ब्रह्मांड और आपकी प्यारी माँ को आपको इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

 

विज्ञापन
Social Media: Neha Dhupia and Angad Bedi celebrate daughters third birthday Soha Ali Khan shares pictures
नेहा धूपिया और अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि नेहा और अंगद बेदी ने मई 2018 में एक- दूसरे से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद यह कपल मेहर के माता- पिता बने। वहीं, नेहा और अंगद ने इसी साल 19 जुलाई को नेहा की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर का ऐलान किया था। दोनों ने 3 अक्टूबर को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed