फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हीरो नंबर वन रणवीर सिंह के साथ उछला कियारा आडवाणी का नाम, दो फ्लॉप फिल्मों के चलते करियर संकट में

Sun, 21 Mar 2021 05:10 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 21 Mar 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
Kiara Advani and Ranveer Singh Teams Up for Upcoming movie under South Fimmaker Shankar
कियारा आडवाणी, रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ से अपने अभिनय की तरफ पूरी दुनिया का ध्यान खींचने वाली धर्मा प्रोडक्शंस की कलाकार कियारा आडवाणी जल्द ही यशराज फिल्म्स के कलाकार रणवीर सिंह के साथ गलबहियां करती दिखने वाली हैं। दोनों की एक फिल्म की बातें इन दिनों दक्षिण के फिल्म निर्देशक शंकर के साथ चल रही हैं। कियारा आडवाणी ने अपने करियर की पहली कामयाबी का स्वाद दो साल पहले फिल्म ‘कबीर सिंह’ में चखा था। लेकिन, पिछले साल फिल्म ‘लक्ष्मी’ और फिर ‘इंदु की जवानी’ ने उनका स्कोर कार्ड खराब कर दिया।

Kiara Advani and Ranveer Singh Teams Up for Upcoming movie under South Fimmaker Shankar
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धर्मा प्रोडक्शंस की टैलेंट एजेंसी धर्मा कॉर्नरस्टोन का पूरा फोकस इन दिनों कियारा आडवाणी पर दिखता है। कियारा ने पिछले साल की शुरूआत फिल्म ‘गिल्टी’ से की भी शानदार तरीके से थी लेकिन ‘लक्ष्मी’ और ‘इंदु की जवानी’ से उनकी बढ़त बेकार हो गई। कियारा का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सीधा मुकाबला तापसी पन्नू, यामी गौतम, भूमि पेडनेकर, फातिमा सना शेख और जैकलीन फर्नांडीस जैसी हीरोइनों से है, लेकिन उनकी आने वाले दिनों की फिल्मों की स्लेट ज्यादा जानदार नहीं दिखती।

Kiara Advani and Ranveer Singh Teams Up for Upcoming movie under South Fimmaker Shankar
कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कियारा आडवाणी को लगातार लाइम लाइट में रखने के सारे जतन हो रहे हैं। लक्मे फैशन वीक में मनीष मल्होत्रा के शो की वह शो स्टॉपर भी बनीं फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के अपने हीरो कार्तिक आर्यन के साथ। 28 साल की हो चुकीं कियारा के पास फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के अलावा जो दो फिल्में हैं, उनके बॉक्स ऑफिस सितारे भी खास चमकते दिख नहीं रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani and Ranveer Singh Teams Up for Upcoming movie under South Fimmaker Shankar
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कियारा की अगली रिलीज होने वाली फिल्म ‘शेरशाह’ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ है। सिद्धार्थ की फ्लॉप फिल्मों की जो लिस्ट ‘बार बार देखो’ से शुरू हुई थी वह ‘ए जेंटलमैन’, ‘इत्तेफाक’, ‘अय्यारी’, ‘जबरिया जोड़ी’ से होते हुए बमुश्किल ‘मरजावां’ पर रुकी है। कियारा की एक और फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ भी बन रही है, इसमें उनके हीरो वरुण धवन हैं जो बीते दो साल में दो सुपरफ्लॉप फिल्में ‘कलंक’ और ‘कुली नंबर वन’ दे चुके हैं।

विज्ञापन
Kiara Advani and Ranveer Singh Teams Up for Upcoming movie under South Fimmaker Shankar
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब कियारा का करियर संभालने वाले रणनीतिकारों ने उनका नाम रणवीर सिंह के साथ उछाला है। रणवीर सिंह फिलवक्त हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन की कुर्सी पर काबिज हैं। उनकी दोनों आने वाली कम से कम तीन फिल्मों ‘83’, ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘सर्कस’ से उनके चाहने वालों को तमाम उम्मीदें हैं। अब रणवीर का नाम साउथ के निर्देशक शंकर की एक फिल्म के लिए कियारा के साथ जोड़ा जा रहा है। हो सकता है कि इन चर्चाओं से कियारा को कोई बड़ी फिल्म हाथ भी लग जाए लेकिन उनके सामने पहली चुनौती फिल्म ‘शेरशाह’ और ‘जुग जुग जीयो’ में दर्शकों का प्यार हासिल करने की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed