फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani: 'एमएस धोनी' से लेकर 'भूल भुलैया 2' तक, इन फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से दिल जीत चुकी हैं कियारा

Sun, 31 Jul 2022 10:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 31 Jul 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
Kiara Advani Birthday Actress hit Films Bhool bhulaiyaa 2 Good Newwz Kabir Singh Ms Dhoni
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मौजूदा समय में वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। हर साल 31 जुलाई को वह अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस बार वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने  एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दुबई पहुंची हैं। उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं और मां एक शिक्षिका हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ और इसी शहर में वह पली बढ़ीं। फिल्मों में आने से पहले उनका नाम आलिया हुआ करता था लेकिन डेब्यू से ठीक पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर कियारा रख लिया है। कियारा को फिल्म इंडस्ट्री में आए 8 साल हो चुके हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम उनकी हिट फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसे आप ओटीटी पर कभी भी देख सकते हैं।

Kiara Advani Birthday Actress hit Films Bhool bhulaiyaa 2 Good Newwz Kabir Singh Ms Dhoni
एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी

कियारा आडवाणी के करियर की यह दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने धोनी की पत्नी का रोल निभाया था। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत धोनी के किरदार में दिखे थे। बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ के कलेक्शन के साथ यह फिल्म सेमी-हिट साबित हुई थी। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

Kiara Advani Birthday Actress hit Films Bhool bhulaiyaa 2 Good Newwz Kabir Singh Ms Dhoni
कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कबीर सिंह

शाहिद कपूर स्टारर कबीर सिंह कियारा के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इस फिल्म में वह सीधी-सादी लड़की के किरदार में नजर आई थीं। दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कुल 278 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर आप कभी भी देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani Birthday Actress hit Films Bhool bhulaiyaa 2 Good Newwz Kabir Singh Ms Dhoni
गुड न्यूज - फोटो : Social Media
गुड न्यूज

कियारा की यह फिल्म जबरदस्त कॉमेडी से भरपूर थी। फिल्म में कियारा के अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांज लीड रोल में नजर आए थे। इसका निर्देशन राज मेहता ने किया था।  205 करोड़ रूपए के कलेक्शन के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। जी5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म का लुत्फ उठाया जा सकता है।

विज्ञापन
Kiara Advani Birthday Actress hit Films Bhool bhulaiyaa 2 Good Newwz Kabir Singh Ms Dhoni
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूल भुलैया 2

हाल ही में रिलीज हई भूल भुलैया 2 ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस फिल्म में वह कार्तिक के अपोजिट नजर आई थीं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स  ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। भूल भुलैया 2 ने कुल 185 करोड़ का बिजनेस किया था जिसकी वजह से इसे ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आ चुकी है। इसे नेटफ्लिक्स पर कभी भी देखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed