फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani: आलीशान घर...महंगी गाड़ियां और करोड़ों की नेटवर्थ, शानदार जिंदगी जीती हैं कियारा आडवाणी

Mon, 31 Jul 2023 10:21 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 31 Jul 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
Kiara Advani Birthday know actress salary and total net worth all details read full story here
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला

कियारा आडवाणी बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने काफी कम समय में मेहनत के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 'फगली' (2014) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। कियारा फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में साक्षी सिंह धोनी का रोल निभाकर सुर्खियों में आई थीं। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कियारा बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा है। आज कियारा अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 31 जुलाई 1992 को मुंबई में जन्मीं कियारा के बर्थडे पर जानते हैं उनके नेट वर्थ बारे में। तो चलिए शुरू करते हैं...

Kiara Advani Birthday know actress salary and total net worth all details read full story here
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा के पिता जगदीप आडवाणी एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उनकी मां जेनेविज जाफरी एक टीचर हैं। फिल्मों में आने से पहले कियारा का नाम आलिया आडवाणी था। डेब्यू के साथ उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। कियारा ने साल 2014 में फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस वक्त उन्होंने अपना नाम बदलकर आलिया से कियारा आडवाणी कर लिया। कियारा के डेब्यू के वक्त आलिया भट्ट पहले से इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुकी थीं। सलमान खान की सलाह पर उन्होंने अपना नाम बदला। एक इंटरव्यू में कियारा ने बताया था कि फिल्म 'अंजाना अंजानी' में प्रियंका के किरदार का नाम कियारा होता है। वो उससे बेहद प्रभावित हुईं थीं।

Kiara Advani Birthday know actress salary and total net worth all details read full story here
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। कियारा ने 'लस्ट स्टोरीज', 'कलंक', 'कबीर सिंह' और 'गुड न्यूज' में नजर आ चुकी हैं। कियारा आडवाणी एक फिल्म के लिए दो से तीन करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। कबीर सिंह के लिए कियारा ने तीन करोड़ रुपये फीस ली थी। फिल्मों के अलावा कियारा ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करती हैं। वह 6 ब्रांड का एंडोर्समेंट वर्तमान में कर रही हैं। प्रति एंडोर्समेंट कियारा आडवाणी एक करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani Birthday know actress salary and total net worth all details read full story here
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बात करें कियारा की नेट वर्थ की तो वह लगभग 3 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं यानी भारतीय करेंसी में कियारा के पास 22 करोड़ की संपत्ति है। कियारा महीने में 25 लाख रुपये से ज्यादा और सालाना 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करती हैं। कियारा एक आलीशान घर की मालकिन हैं।

विज्ञापन
Kiara Advani Birthday know actress salary and total net worth all details read full story here
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

वह मुंबई के प्लैनेट गोदरेज स्काईस्क्रेपर में एक लग्जरी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके अपार्टमेंट की कीमत 15 करोड़ रुपये है। कियारा को भी बड़े ब्रांड की लग्जरी कारों का शौक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स5 है, जिसकी कीमत लगभग 80 लाख है। इसके अलावा 74 लाख की बीएमडब्ल्यू 530 डी, 60 लाख की मर्सिडीज बेंज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed