फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani: कियारा आडवाणी के इंडस्ट्री में नौ वर्ष पूरे, एक्ट्रेस ने खास अंदाज में सेलिब्रेट की सफलता

Tue, 13 Jun 2023 11:07 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 13 Jun 2023 11:07 PM IST
सार

कियारा आडवाणी के बॉलीवुड इंडस्ट्री में नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। इस खास दिन को कियारा खास अंदाज में यादगार बनाती नजर आई हैं। 
 

विज्ञापन
Kiara Advani completes 9 year in bollywood industry satyaprem ki katha actress shares a hand written note
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

महज 22 की उम्र में वर्ष 2014 की फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने इंडस्ट्री में नौ वर्ष पूरे कर लिए हैं। कियारा ने अपने अबतक के करियर में 'एमएस धोनी', 'लस्ट स्टोरीज', 'कबीर सिंह' और 'भूल भुलैया 2' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वहीं, शोबिज में नौ वर्ष पूरे होने पर कियारा आडवाणी ने हाथ से लिखा एक नोट साझा किया है, जिस पर फैंस समेत सितारे भी बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। 

Kiara Advani completes 9 year in bollywood industry satyaprem ki katha actress shares a hand written note
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड में नौ वर्ष पूरे होने की खुशी को साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया है। एक्ट्रेस ने अपने नोटबुक की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें लिखा हुआ है, 'मेरे सभी शुभचिंतकों को मैं तहे दिल से शुक्रिया कहना चाहती हूं, जिन्होंने इन नौ वर्षों में मुझे सपोर्ट किया और मुझे प्यार दिया। आप सभी के बिना यह जर्नी ऐसी नहीं होती। मैं खुशनसीब हूं कि आपके परिवार का और आपकी जिंदगी का हिस्सा बन पाई। मेरे सभी उतार-चढ़ाव में साथ देने के लिए धन्यवाद।'

Kiara Advani completes 9 year in bollywood industry satyaprem ki katha actress shares a hand written note
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा ने इसमें आगे जोड़ा है, 'दिल में आशा और आंखों में सपने लेकर मैं आगे बढ़ रही हूं, जिससे मैं आपका मनोरंजन कर सकूं और आपको खुशियां दे सकूं। अपने काम के साथ-साथ मैं सीखना और ग्रो करना जारी रखूंगी। सभी को ढेर सारा प्यार।' एक्ट्रेस ने नोट के अंत में अपना साइन करते हुए लिखा है, 'आपकी की।' कियारा का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस समेत सितारे भी इस पर दिल खोलकर रिएक्ट कर रहे हैं। 

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान हैं इस साउथ सुपरस्टार के फैन, ट्वीट कर बांधे तारीफों के पुल

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani completes 9 year in bollywood industry satyaprem ki katha actress shares a hand written note
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा आडवाणी के पोस्ट पर श्रद्धा कपूर, विक्की कौशल और तमन्ना भाटिया जैसे सितारे कमेंट कर उनकी तारीफ करते नजर आए हैं। बेहद कम लोग ही जानते हैं कि कियारा का असली नाम आलिया है। इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर कियारा कर लिया। 

Bloody Daddy 2: 'ब्लडी डैडी' के सीक्वल को अली अब्बास जफर की हरी झंडी? सिनेमाघरों में रिलीज होगा अगला पार्ट

विज्ञापन
Kiara Advani completes 9 year in bollywood industry satyaprem ki katha actress shares a hand written note
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आएंगी। मूवी 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसमें कियारा के अपोजिट कार्तिक आर्यन होंगे। फिल्म में दोनों के अलावा सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंदेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तलसानिया जैसे सितारे भी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed