{"_id":"67c44a466d2067fb840918e8","slug":"kiara-advani-opens-up-on-having-twins-baby-qualities-of-kareena-kapoor-she-want-in-her-daughter-report-2025-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kiara Advani: जुड़वा बच्चे चाहती हैं कियारा आडवाणी, बच्चों में चाहती हैं करीना कपूर की ये खूबियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kiara Advani: जुड़वा बच्चे चाहती हैं कियारा आडवाणी, बच्चों में चाहती हैं करीना कपूर की ये खूबियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 02 Mar 2025 06:01 PM IST
सार
Kiara Advani Baby: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे प्रशंसक और सेलेब्स सभी खुश हैं। कियारा का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने जुड़वा बच्चों की चाहत के साथ ही उनमें खास खूबियों के बारे में बताती नजर आ रही हैं।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। शुक्रवार को इस कपल ने घोषणा की कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस खुशखबरी को पाकर प्रशंसक बेहद खुश हैं और साथ ही कई सेलेब्स उन्हें इस खुशखबरी के लिए लगातार बधाई दे रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट से लेकर करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, करीना कपूर खान के अलावा कई सेलेब्स शामिल हैं।
2 of 5
बच्चों में चाहती हैं करीना कपूर की खूबियां
- फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
हाल ही में कियारा का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है जिसमें वह हेल्दी और जुड़वा बच्चों का बात करती नजर आ रही हैं। कियारा की प्रेग्रेंसी की घोषणा के बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अपनी बेटी में करीना की सारी खूबियां चाहती हैं कियारा
- फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani, इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
इस वीडियो में जब कियारा से पूछा गया कि अगर उनके जुड़वा बच्चे हों तो वह दो लड़कियां, दो लड़के या दोनों में से एक लड़का और एक लड़की चाहेंगी। इस सवाल के जवाब में कियारा ने कहा, "मैं बस दो स्वस्थ बच्चे चाहती हूं, जो भगवान मुझे दे।" करीना कपूर ने कहा कि यह मिस यूनिवर्स के जवाब जैसा लग रहा है। कियारा ने कहा कि वह एक लड़की और एक लड़का चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कियारा का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
जब उनसे पूछा गया कि करीना के कौन सी क्वालिटी वह अपनी बेटी में देखना चाहेंगी, तो कियारा ने कहा, "उनका कॉन्फिडेंस, उनके एक्सप्रेशन, और उनका औरा, उनकी सारी खूबियां क्योंकि वह 10 में से 10 हैं।'" यह इंटरव्यू कियारा, करीना, अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ की फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन के दौरान कै है।
7 फरवरी, 2023 को कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की थी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
7 फरवरी, 2024 को कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की थी। कियारा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'कैसे यह शुरू हुआ और कैसा यह चल रहा है। हर चीज में मेरे पार्टनर को हैप्पी एनिवर्सरी। लव यू सिद्धार्थ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।