फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कबीर सिंह ने मारा था प्रीति को 'थप्पड़', कियारा आडवाणी ने तोड़ी विवाद पर चुप्पी

Sat, 24 Oct 2020 09:28 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 24 Oct 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Kiara Advani Reaction On Kabir Singh Slaps Preeti Controversy On Neha Dhupia Show
कबीर सिंह विवादित थप्पड़ सीन - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'कबीर सिंह' में एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। लेकिन इस फिल्म को विवादों का सामना भी करना पड़ा था। फिल्म में एक सीन था जिसमें फिल्म का मुख्य किरदार कबीर सिंह अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति (कियारा आडवाणी) को थप्पड़ मारता है। फिल्म का ये सीन काफी विवादित माना गया था और इसका विरोध भी दर्शकों ने किया था। वहीं अब हाल ही में इस विवाद पर कियारा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Kiara Advani Reaction On Kabir Singh Slaps Preeti Controversy On Neha Dhupia Show
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

कुछ दिन पहले कियारा नेहा धूपिया के टॉक शो 'नो फिल्टर विद नेहा' में आई थीं। इस शो में उन्होंने अपनी फिल्म कबीर सिंह को लेकर विस्तार से बात की थी। कियारा ने बताया था कि ये फिल्म उनकी जिंदगी में हमेशा खास रहने वाली है। इस फिल्म की वजह से उन्हें पहचान मिली। कबीर सिंह के बाद ही उन्होंने गुड न्यूज और गिल्टी जैसी फिल्में की हैं। इसी दौरान नेहा ने कियारा से फिल्म के थप्पड़ सीन को लेकर सवाल किया। जिस पर कियारा ने भी अपनी सफाई पेश की है।

Kiara Advani Reaction On Kabir Singh Slaps Preeti Controversy On Neha Dhupia Show
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नेहा ने जब कियारा से पूछा कि वो फिल्म के इस थप्पड़ विवाद पर क्या कहेंगी। तब कियारा ने जवाब में सफाई पेश करते हुए कहा कि, 'फिल्म में कबीर सिंह को एक गुस्से वाले इंसान के रूप में दिखाया गया है। उस किरदार को बड़े पर्दे पर ऐसा ही दिखाया जाना था। लेकिन मुझे इस बात का दुख है कि लोगों ने इसे सिर्फ एक थप्पड़ के रूप में देखा। ये सिर्फ एक थप्पड़ के बारे में नहीं था। फिल्म के दूसरे हाफ में सब कुछ जस्टिफाई कर दिया गया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani Reaction On Kabir Singh Slaps Preeti Controversy On Neha Dhupia Show
Kabir Singh - फोटो : twitter

दरअसल फिल्म के एक सीन में कबीर गुस्से में प्रीती को थप्पड़ मार देता है। फिल्म के इस सीन को लेकर काफी विवाद की स्थिति बन गई थी। दर्शकों का कहना था कि फिल्म में महिलाओं का सम्मान नहीं किया था। फिल्म के जरिए महिलाओं के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। लेकिन अब कियारा के इस जवाब ने इस सीन को विवादित मानने वाले लोगों की बेलती बंद कर दी है।

विज्ञापन
Kiara Advani Reaction On Kabir Singh Slaps Preeti Controversy On Neha Dhupia Show
Kabir Singh - फोटो : twitter

गौरतलब है कि कबीर सिंह फिल्म भले ही कितने भी विवाद में रही हो। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म में कियारा और शाहिद के साथ ही अन्य कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। फिल्म को हर कैटेगिरी में अवॉर्ड मिले हैं। जिससे पता चलता है कि फिल्म भले ही विवादित हो लेकिन इसने लोगों का दिल जरूर जीता है।

पढ़ें: 'निकाह' से रातों-रात मशहूर हुई थीं सलमा आगा, दो बार तलाक देकर रचाई तीसरी शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed