{"_id":"664af1f51f762103dd05f930","slug":"kiara-advani-returned-to-mumbai-after-attending-cannes-film-festival-asked-aap-logon-ne-vote-diya-kya-2024-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kiara Advani: मतदान करने के लिए फ्रांस से वापस लौटीं कियारा आडवाणी, फैंस से पूछा- आप लोगों ने वोट दिया?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kiara Advani: मतदान करने के लिए फ्रांस से वापस लौटीं कियारा आडवाणी, फैंस से पूछा- आप लोगों ने वोट दिया?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 20 May 2024 12:17 PM IST
सार
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के बाद सोमवार सुबह मुंबई लौट आईं। एयरपोर्ट पर वह स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं और पैपराजी से बातचीत भी की। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के बीच अभिनेत्री मुंबई में अपना वोट डालने के लिए लौट आई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के बाद सोमवार सुबह मुंबई लौट आईं। एयरपोर्ट पर वह स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं और पैपराजी से बातचीत भी की। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के बीच अभिनेत्री मुंबई में अपना वोट डालने के लिए लौट आई हैं।
2 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर कियारा के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह पैप्स से पूछती हुई सुनाई दे रही हैं कि क्या उन्होंने वोट डाला। कियारा ने पूछा, "आप लोगों ने वोट दिया?" इस पर फोटोग्राफर्स ने जवाब दिया, "हां हमने कर दिया।" इसके बाद कियारा ने कहा कि वह भी आज वोट करेंगी।
मौजूदा लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के 49 संसदीय क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच सोमवार सुबह मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा, समापन समय तक लाइन में लगे लोगों को मतदान करने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कियारा ने इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था, उन्होंने कान में रेड सी फिल्म फेस्टिवल द्वारा आयोजित वुमेन इन सिनेमा गाला डिनर की शोभा बढ़ाई। मीडिया से बात करते हुए कियारा ने कहा, "यह बहुत ही विनम्र है। अब मेरे करियर का एक दशक होने जा रहा है। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही विशेष क्षण भी है। मैं कान में यहां आकर सच में काफी खुश हूं। पहली बार और सिनेमा में महिलाओं के लिए रेड सी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया जाना एक बहुत ही अच्छा अनुभव रहा है।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा को आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' में देखा गया था। इसके बाद, उनके पास राम चरण के साथ 'गेम चेंजर', ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर 2' और रणवीर सिंह के साथ 'डॉन 3' जैसे प्रोजेक्ट्स हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।