Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kiara Advani styling final collection of Rohit Bal gown at Game Changer events face criticism by Diet Sabya
{"_id":"6731697f230d3e7e7202e5ac","slug":"kiara-advani-styling-final-collection-of-rohit-bal-gown-at-game-changer-events-face-criticism-by-diet-sabya-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Game Changer: रोहित बल की आखिरी डिजाइन का कियारा ने किया सत्यानाश, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Game Changer: रोहित बल की आखिरी डिजाइन का कियारा ने किया सत्यानाश, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 11 Nov 2024 07:53 AM IST
सार
Kiara Advani: 'गेम चेंजर' के टीजर लॉन्च के मौके पर रोहित बल के गाउन पहनकर जब कियारा आडवाणी इवेंट में पहुंची तो उनका लुक तो सभी को पसंद आया, लेकिन गाउन के साथ पहनी हुई जैकेट को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। यह रोहित की आखिरी स्टाइलिंग थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में लखनऊ में अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म गेम चेंजर के टीजर लॉन्च पर अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया, लेकिन दिवंगत डिजाइनर रोहित बल द्वारा डिजाइन किए गए आखिरी कॉउचर लुक ने कुछ विवाद जरूर खड़ा कर दिया।
दरआसल, कियारा गुलाब के फुलों की प्रिंट व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, लेकिन इस गाउन के साथ जैकेट को छोड़ने किसी को रास नहीं आया, जिसको लेकर फैशन इंफ्लुएंसर डाइट सब्या ने रोहित के डिजाइन और कियारा के लुक की आलोचना की है।
रोहित का गाउन अपने आप में एक शानदार पीस था, जिसमें गुलाब और पत्ती की कढ़ाई थी, जिसे स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन और बस्ट पर सनकी, फ्रिली डिज़ाइन के साथ जोड़ा गया था। स्कर्ट पर कढ़ाई ने पोशाक को एक रोमांटिक लुक दिया। हालांकि, कियारा के जैकेट को छोड़ने के फैसले को लेकर डाइट सब्या ने बताया कि इसके बिना पहनावा अधूरा लगता था।
फैशन इन्फ्लुएंसर डाइट सब्या ने कियारा की स्टाइलिंग पसंद को लेकर कहा, "अगर आप रोहित बल पहनने जा रहे हैं, तो आप पूरा लुक क्यों नहीं पहनेंगे? खासकर जब यह उनके आखिरी शो से हो???" इन्फ्लुएंसर ने कहा, "इस पीस को लेकर कोई चैट करना चाहेगा।'' कई लोगों को लगा कि जैकेट को ना पहनने से कियारा का लुक कॉउचर स्टेटमेंट के बजाय एक नॉर्मल ड्रेस जैसा लग रहा था। इसके बावजूद, कियारा ने गाउन को देसी एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया। उन्होंने बेहद ही शानदार हरे रंग के कुंदन चोकर के साथ इसको स्टाइल किया। इसके साथ कियारा ने हाथों में गोल्ड और मेटल ब्रेसलेट्स पहने हुए हैं। उन्होंने बालों को खुला छोड़ा हुआ है और बोल्ड काजल के साथ उनको एक चमकदार लुक मिला।
काम की बात करें तो कियारा जल्द ही गेम चेंजर में नजर आएंगी। इस फिल्म में कियारा के साथ पैन इंडिया स्टार राम चरण नजर आएंगे। ऐसा पहली बार है जब कियारा और राम चरण की जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएगी। यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा कियारा निर्देशक फरहान अख्तर की आगामी बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर फिल्म डॉन 3 में नजर आएंगी। इस फिल्म में कियारा के साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।