फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: इन सितारों का आशियाना बना शूटिंग का सेट, कई फिल्मों में दिखा 'मन्नत' से लेकर 'जलसा' का नजारा

Mon, 11 Nov 2024 12:56 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 11 Nov 2024 12:56 AM IST
सार

कई बार फिल्मों में बॉलीवुड सितारों के असल जिंदगी के आशियाने भी देखने को मिले हैं। बॉलीवुड के कई सितारें हैं, जिनके घरों पर फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। तो चलिए इन सितारों के बारे में जानते हैंं...

विज्ञापन
films shooting shot in shah rukh khan salman khan amitabh bachchan sanjay dutt saif ali khan real house
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड फिल्में देखना हर किसी को पसंद होता है। फिल्म के सितारों समेत फिल्म की पूरी टीम इसे बेहतरीन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करती है। उसके बाद भी फिल्म पसंद न पसंद करना दर्शकों के हाथ में होता है। दर्शकों को अपने चहेते सितारों की फिल्में देखना काफी पसंद होता है। दर्शक फिल्मों से इन सितारों के लुक और इनके रहने का तरीका भी पसंद करने लगते हैं। इन फिल्मों में दिखाए गए आलीशान बंगले भी लोगों का खूब ध्यान खींचते हैं। मगर क्या आप जानते हैं, कई बार फिल्मों में इन सितारों के असल जिंदगी के आशियाने भी देखने को मिले हैं। बॉलीवुड के कई सितारें हैं, जिनके घरों पर फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। तो चलिए इस लेख में इन्हीं सितारों के बारे में जानते हैंं...
films shooting shot in shah rukh khan salman khan amitabh bachchan sanjay dutt saif ali khan real house
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान का बंगला मन्नत काफी चर्चा में रहता है। आम जनता के साथ-साथ बी-टाउन के सितारे को भी किंग खान का बंगला बेहद पसंद है। इस बंगले को अंदर से देखने की हर किसी की ख्वाहिश होगी। मन्नत में फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी है। शाहरुख की फिल्म फैन के एक सीन को उनके घर मन्नत में ही शूट किया गया था। 
films shooting shot in shah rukh khan salman khan amitabh bachchan sanjay dutt saif ali khan real house
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

सलमान खान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। आज भी दर्शकों को ये फिल्म देखना काफी पसंद है। मगर क्या आप जानते हैं कि सलमान की इस फिल्म की कुछ शूटिंग उनके पनवेल फार्महाउस में हुई थी। सलमान पनवेल फार्महाउस काफी समय बिताते हैं। उन्हें यहां पर समय बिताना काफी पसंद है। लॉकडाउन के बाद अभिनेता ने अपने एक गाने की शूटिंग भी यहीं पर की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
films shooting shot in shah rukh khan salman khan amitabh bachchan sanjay dutt saif ali khan real house
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा अक्सर खबरों में बना रहता है, क्योंकि अभिनेता हर रविवार जलसा के बाहर आकर फैंस से मिलते हैं। वर्षों से बिग बी फैंस के साथ मिलते हुए आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन का घर जलसा के बाहर हजारों की भीड़ देखने को मिलती है। अभिनेता का ये बंगला एक फिल्म में भी देखने को मिला है। अर्जुन कपूर और करीना कपूर की 'की एंड का' में अर्जुन जब बिग बी और जया बच्चन से मिलते हैं। उस सीन की शूटिंग जलसा में ही हुई थी। 
विज्ञापन
films shooting shot in shah rukh khan salman khan amitabh bachchan sanjay dutt saif ali khan real house
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
संजय दत्त 
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म ने जबर्दस्त कारोबार किया था। ये फिल्म बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक है। फिल्म में रणबीर ने संजय का किरदार निभाया था। 'संजू' के कुछ सीन अभिनेता के घर पर शूट किए गए थे।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed