फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani Movies: ‘गेम चेंजर’ पर टिकी कियारा की सारी उम्मीदें, ‘डॉन 3’ ‘सत्यप्रेम की कथा 2’ दोनों अधर में

Sun, 05 Jan 2025 11:02 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 05 Jan 2025 11:02 PM IST
सार

Kiara Advani Upcoming Movies: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा मे बनी हुई हैं। इस साल वह कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं, जिसमें बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड की धांसू फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
Kiara Advani Upcoming Movies Box Office Prediction Game Changer Toxic Don 3 Satyaprem Ki Katha 2
कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
कियारा आडवाणी जहां भी जाती हैं अपनी मौजूदगी से तहलका मचा देती हैं। कियारा जल्द ही राम चरण के साथ फिल्म गेम चेंजर में नजर आएंगी। यह कियारा की पहली साउथ डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म के अलावा कियारा डॉन 3 के अलावा और भी कई आगामी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट.....
Kiara Advani Upcoming Movies Box Office Prediction Game Changer Toxic Don 3 Satyaprem Ki Katha 2
गेम चेंजर में राम चरण के साथ नजर आएंगी कियारा - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
गेम चेंजर
सबसे पहले बात करते हैं कियारा आडवाणी की आगामी बहुप्रतीक्षित राजनीतिक ड्रामा फिल्म गेम चेंजर की, जो इस साल उनकी सबसे पहली रिलीज है। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में पहली बार कियारा साउथ अभिनेता राम चरण के साथ रोमांटिक मोड में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया है। इस फिल्म में राम चरण के डबल रोल हैं। इसमें कियारा आडवाणी के अलावा अंजलि, एस जे सूर्या, श्रीकांत, जयराम, सुनील, समुथिरकानी और नास्सर जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फ़िल्म तेलुगू, तमिल और हिन्दी में रिलीज होगी।
 
Kiara Advani Upcoming Movies Box Office Prediction Game Changer Toxic Don 3 Satyaprem Ki Katha 2
टॉक्सिक में यश के साथ नजर आ सकती हैं कियारा? - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
टॉक्सिक 
साउथ की एक और फिल्म में भी कियारा आडवाणी नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गेम चेंजर के अलावा कियारा टॉक्सिक में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में केजीएफ स्टार यश नजर आएंगे। Toxic में यश कई लीडिंग लेडीज के साथ नजर आ सकते हैं। बहरहाल, फिल्म में कियारा का नाम सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉक्सिक में कथित तौर पर कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, श्रुति हासन और हुमा कुरैशी नजर आ सकती हैं। अगर कियारा इस फिल्म में नजर आती हैं तो यह कियारा की दूसरी साउथ फिल्म होगी।
Deva Teaser: 'हैदर' वाला लुक, 'कबीर सिंह' वाला गुस्सा; देवा के टीजर में शाहिद का एक्शन देखा क्या?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani Upcoming Movies Box Office Prediction Game Changer Toxic Don 3 Satyaprem Ki Katha 2
डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी कियारा - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
डॉन 3
निर्देशन फरहान अख्तर की आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म डॉन 3 में रणवीर सिंह डॉन के किरदार से तहलका मचाएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएंगी। डॉन 3, डॉन फिल्म का तीसरा भाग है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का ज्यादातर हिस्सा भारत में ही फिल्माया जाएगा, जबकि कुछ हिस्से की शूटिंग दुबई और अबू धाबी में होगी। डॉन 3 को पहली दो फिल्मों से भी ज्यादा बड़े स्तर पर बनाया जाएगा। फिल्म की आधिकारिक घोषणा 9 अगस्त 2023 को हुई थी। ऐसा पहली बार है जब कियारा और रणवीर सिंह किसी  फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म की शूटिंग को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Govinda: गोविंदा से शादी करना चाहती थीं उनकी को-स्टार? हीरो नंबर 1 की पत्नी सुनीता आहूजा ने किया खुलासा
 
विज्ञापन
Kiara Advani Upcoming Movies Box Office Prediction Game Changer Toxic Don 3 Satyaprem Ki Katha 2
सत्यप्रेम की कथा 2 में कार्तिक संग नजर आ सकती हैं कियारा? - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
सत्यप्रेम की कथा 2
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सत्यप्रेम की कथा की अपार सफलता के बाद इस फिल्म का दूसरा भाग सत्यप्रेम की कथा 2 आ सकता है। अगर सत्यप्रेम की कथा 2 आती है तो इसमें एक बार फिर से कियारा के साथ कार्तिक आर्यन की जोड़ी नजर आएगी। वैसे भी दर्शकों को कियारा के साथ कार्तिक की जोड़ी काफी पसंद है, इन दोनों की जोड़ी को प्रशंसकों ने सत्यप्रेम की कथा और भूल भुलैया 2 में बेहद पसंद किया है। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Neta Kids in Cinema: देश के पूर्व गृहमंत्री का नाती दिखा ‘स्काईफोर्स’ में, इन नेताओं के घरवाले भी हीरो हीरोइन 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed