{"_id":"6018f2b18ebc3e01b36d5dc2","slug":"kiccha-sudeep-completed-25-years-in-the-film-industry-title-launch-of-vikrant-rona-at-burj-khalifa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किच्चा सुदीप के परदे पर पूरे हुए 25 साल, चाहने वालों ने दुबई में सजा दिया बुर्ज खलीफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किच्चा सुदीप के परदे पर पूरे हुए 25 साल, चाहने वालों ने दुबई में सजा दिया बुर्ज खलीफा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
किच्चा सुदीप
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग दुबई की गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा के भीतर शुरू हो पाए, उससे पहले वहां भारत के एक दूसरे सितारे ने अपना परचम लहरा दिया है। ये कारनामा किया है अभिनेता किच्चा सुदीप ने जिनके सिनेमा में 25 साल पूरे होने का जश्न बुर्ज खलीफा पर शानदार तरीके से मनाया गया। इस मौके पर उनकी अगली एक फिल्म का लोगो भी जारी किया गया।
2 of 4
बुर्ज खलीफा से सामने मनाया गया जश्न
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किच्चा सुदीप की सिनेमा में रजत जयंती के मौके पर घोषित हुई फिल्म का नाम है, ‘विक्रांत रोणा’। फिल्म के निर्माता कहते हैं कि दुनिया ने जेम्स बांड, इंडियाना जोन्स और शरलॉक होम्स जैसे कई प्रतिष्ठित साहसिक नायक देखे हैं लेकिन भारतीय सिनेमा में ऐसा कोई नायक कम ही दिखा है। इस फिल्म के जरिए हम भारतीय सिनेमा का एक नया रोमांचकारी अनुभव तैयार करने जा रहे हैं और इस मिजाज का पहला हीरो भी हम किच्चा सुदीप को बनाने जा रहे हैं।
3 of 4
किच्चा सुदीप
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस मौके पर खुद किच्चा सुदीप ने कहा कि ‘विक्रांत रोणा’ की टीम ने एक शानदार कार्यक्रम आयोजित करके उनका दिल जीत लिया है। इस मौके पर मिली ढेरों बधाइयों के लिए भी उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार जताया और कहा कि वह आगे भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kiccha sudeep
- फोटो : social media
यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में एक साथ रिलीज की जाएगी। फिल्म का डायरेक्शन अनुभूति कश्यप कर रही हैं जबकि प्रोडक्शन जंगली पिक्चर्स का है। फिल्म की कहानी सुमित सक्सेना, विशाल वाघ और सौरभ भारत ने लिखी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।