फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiccha Sudeep: कोरोना की चपेट में आए किच्चा सुदीप, नहीं कर सकेंगे 'विक्रांत रोणा' का प्रचार

Wed, 20 Jul 2022 05:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 20 Jul 2022 05:29 PM IST
विज्ञापन
Kiccha Sudeep May not Promote his Upcoming Film Vikrat Rona due to Corona Virus infection
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप जल्द ही फिल्म 'विक्रात रोणा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि इस बीच उनके फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कोरोना की चपेट में आने की वजह से वह अपनी आगामी फिल्म का प्रचार नहीं कर सकेंगे। हाल ही में एक्टर कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

Kiccha Sudeep May not Promote his Upcoming Film Vikrat Rona due to Corona Virus infection
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि इलाज के बाद वह घर वापस लौट चुके हैं, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अभी आराम की सलाह दी है। बता दें कि हाल ही में किच्चा सुदीप अजय देवगन के साथ हिंदी भाषा को लेकर हुई ट्विटर पर बहस की वजह से सुर्खियों में आ गए थे। दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान किच्चा ने कहा था कि हिंदी राष्ट्र भाषा नहीं है। इसके बाद अजय देवगन ने इस बयान पर एक लंबा नोट ट्विटर पर शेयर कर उन पर निशाना साधा था। 


 
Kiccha Sudeep May not Promote his Upcoming Film Vikrat Rona due to Corona Virus infection
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

‘विक्रांत रोना’ एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इसका निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है। इस फिल्म में किच्चा सुदीप के अलावा जैकलीन फर्नांडीज भी दिखेंगी। फिल्म में निरुप भंडारी और नीता अशोक जैसे कलाकारों का भी अहम रोल होगा। इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज करने की तैयारी है। तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में इसे 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiccha Sudeep May not Promote his Upcoming Film Vikrat Rona due to Corona Virus infection
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्मों में भी आ चुके हैं नजर
किच्चा की गिनती देश के प्रतिभाशाली एक्टरों में होती है। कन्नड़ सिनेमा के अलावा वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अभिषेक बच्चन की फिल्म 'रन', राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी 'रक्त चरित्र' और सलमान खान की 'दबंग 3' में वह काम कर चुके हैं। 'दबंग 3' में उन्होंने निगेटिव रोल निभाया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed