फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता के खिलाफ रची जा रही बड़ी साजिश? पोस्ट में छलका एक्ट्रेस का दर्द!

Wed, 20 Jul 2022 05:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Jul 2022 05:19 PM IST
विज्ञापन
Tanushree Dutta shares a long note on social media says she is being harassed and targeted by Bollywood Mafia
Tanushree Dutta - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की गिनती उन कलाकारों में होती है, जो बेखौफ होकर अपनी बात रखते हैं। तनुश्री बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं। एक बार फिर वह चर्चा में हैं। दरअसल, तनुश्री इस बार अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड माफिया पर अपने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तनुश्री ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए एक लंबा नोट लिखा है। इसमें उन्होंने अपनी तकलीफ जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड माफिया उन्हें परेशान कर रहा है, लेकिन वह डरने वालों में से नहीं हैं। 

Tanushree Dutta shares a long note on social media says she is being harassed and targeted by Bollywood Mafia
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

तनुश्री ने पोस्ट में लिखा है, 'मुझे परेशान किया जा रहा है और निशाना बनाया जा रहा है। प्लीज आप कुछ करिए।!' उन्होंने आगे लिखा, 'पहले तो मेरा बॉलीवुड वर्क पिछले एक साल में तहस-नहस कर दिया गया है। फिर एक मेड को प्लांट किया गया जिसने मेरे पानी में दवाएं और स्टेरॉइड मिला दिए, जिससे मुझे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो गईं। फिर जब मैं उज्जैन चली गई तो वहां पर मेरी गाड़ी के ब्रेक दो बार खराब किए गए और मेरा एक्सीडेंट हो गया। मैं मरने से बाल-बार बची और फिर 40 दिन के बाद सामान्य जिंदगी जीने के लिए मुंबई वापस आ गई। अब मेरी बिल्डिंग में मेरे फ्लैट के बाहर अजीब और घटिया चीजें हो रही हैं।'

Tanushree Dutta shares a long note on social media says she is being harassed and targeted by Bollywood Mafia
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

तनुश्री ने आगे लिखा कि एक बात तो पक्की है कि मैं सुसाइड नहीं करूंगी। यह बात सभी कान खोलकर सुन लो। ना ही मैं यहां से कहीं भागने वाली हूं। मैं यहां रहने आई हूं और अपने करियर को और ऊंचा उठाऊंगी। बॉलीवुड माफिया, महाराष्ट्र का पुराना राजनीतिक सर्किट (जिसका अभी भी यहां प्रभाव है) और घटिया सोच वाले एंटी नेशनल क्रिमिनल आमतौर पर लोगों को परेशान करने के लिए इस तरह काम करते हैं।' अभिनेत्री ने यह भी लिखा कि मुझे यकीन है कि 'मीटू' के दोषी और जिस एनजीओ का मैंने पर्दाफाश किया था, वही के लोग इसके पीछे हैं। उनके अलावा कोई और आखिर मुझे टारगेट या परेशान क्यों करेगा। शर्म करो! मुझे बता है कि बहुत से लोग मेरी बातों को खारिज करेंगे, लेकिन मैं इस बारे में बहुत लंबे वक्त से इंस्टा पर अपडेट डालती रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanushree Dutta shares a long note on social media says she is being harassed and targeted by Bollywood Mafia
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही ज्यादा मानिसक और मनोवैज्ञानिक उत्पीड़न है। यह किस तरह की जगह है जहां पर युवाओं को अन्याय के खिलाफ खड़े होने पर परेशान किया जाता है और मार दिया जाता है। काश महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन और सैन्य शासन लगा दिया जाए और केंद्र सरकार जमीनी स्तर के मामलों पर भी पूर्ण नियंत्रण ले। यहां चीजें वास्तव में हाथ से निकल रही हैं। मेरे जैसे सामान्य लोग पीड़ित हैं। यहां पर कुछ बड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है। आज मैं हूं, कल तुम भी हो सकते हो।' तनुश्री दत्ता ने लिखा, 'मुझे लगता है कि मेरा पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर इन चीजों के बारे में डिसकस करना कुछ लोगों को बहुत खराब लग गया है। सभी अफवाहें सच होनी चाहिए अगर मेरे जैसा कोई जो इन चीजों से जुड़ा भी नहीं है उसे इस तरह निशाना बनाया जा रहा है। इस शहर में अब कोई कानून-व्यवस्था नहीं बची है। कलाकारों और अविवाहित लड़कियों के लिए हमेशा एक सुरक्षित ठिकाना हुआ करता था, जो अब नहीं बचा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed