फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry: नंबी नारायण ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, पूछा- क्या हिंदू होना पाप है?

Wed, 20 Jul 2022 04:24 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 20 Jul 2022 04:24 PM IST
विज्ञापन
scientist nambi narayanan replied to unfair criticism on film rocketry he said is it sin to be hindu
नंबी नारायण - फोटो : Social media

हाल ही में रिलीज हुई आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट इन दिनों हर जगह छाई हुई है। हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है। फिल्म में आर माधवन के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। ये फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित है। हाल ही में सोशल मीडिया पर नंबी नारायण का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नंबी नारायण ने उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है, जिन्होंने फिल्म में उनकी हिंदू पहचान को टारगेट किया है। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने पूछा है कि क्या हिंदू होना पाप है?

scientist nambi narayanan replied to unfair criticism on film rocketry he said is it sin to be hindu
नंबी नारायण - फोटो : Social media

वीडियो में नंबी नारायण ने कहा है कि 'अगर वो हिंदू हैं तो उनकी बायोग्राफी में वही तो दिखाया जाएगा। सिख, मुस्लिम या ईसाई तो नहीं दिखा सकते हैं'। नंबी ने कहा- 'मैं हिंदू हूं और हिंदू होने में मुझे कोई शर्म नहीं है'। उन्होंने आलोचकों से ये भी पूछा कि 'क्या हिंदू होना पाप है'। उन्होंने आगे कहा कि 'वह ब्राह्मण नहीं थे, और अगर वह थे भी, तो लोग उन्हें क्यों काटना चाहेंगे'। 

scientist nambi narayanan replied to unfair criticism on film rocketry he said is it sin to be hindu
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नंबी नारायण ने आगे कहा 'कोई ब्राह्मण अगर सहयोगी है तो क्या आप उसे छोटा मानोगे। ऐसे कितने ही ब्राह्मण हैं, जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपनी जिंदगी दे दी...सिर्फ एक नहीं...मैं आपको पूरी लिस्ट दे सकता हूं। इसलिए बात सिर्फ इतनी है कि हम बेवजह ही मुद्दे को बढ़ावा दे रहे हैं'। 


View this post on Instagram

A post shared by Squint Neon (@squintneon)

विज्ञापन
विज्ञापन
scientist nambi narayanan replied to unfair criticism on film rocketry he said is it sin to be hindu
रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नंबी नारायण ने पीएम मोदी और केरल के सीएम की बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा मैंने पीएम मोदी और पिनराई विजयन दोनों से बातचीत की है। अगर मैं सही नहीं होता तो ये दोनों लोग मेरे साथ क्यों होते। उन्होंने कहा उनका किसी भी पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं है। अगर कोई राजनीति के लिए उनका नाम उछाल रहा है तो उसे ऐसा नहीं करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed