फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamshera: फैंस के लिए बुरी खबर, शमशेरा की रिलीज के बाद फिर लंबा ब्रेक लेंगे रणबीर कपूर!

Wed, 20 Jul 2022 03:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Jul 2022 03:49 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor is planning to go on a week long honeymoon with wife Alia Bhatt after Shamshera release
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणबीर कपूर करीब चार साल के लंबे ब्रेक के बाद फिल्म 'शमशेरा' से पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज के बाद वह दोबारा ब्रेक लेने की तैयारी में हैं! हालांकि, फैंस को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। इस बार रणबीर लंबा ब्रेक नहीं ले रहे, बल्कि वह सिर्फ हफ्तेभर की छुट्टियां लेने वाले हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन छु्ट्टियों के दौरान वह अपनी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ हनीमून पर जाएंगे। बता दें कि आलिया-रणबीर ने इसी साल अप्रैल में शादी की। जल्द ही इनके घर किलकारी गूंजने वाली है। शादी के बाद दोनों सितारे अपनी फिल्मों की शूटिंग में इस कदर व्यस्त हैं कि अभी तक हनीमून पर भी नहीं जा पाए हैं। हालांकि, अब वह जल्द ही एक ब्रेक लेने की तैयारी में हैं। हाल ही में रणबीर ने इस बारे में बात की है। 

Ranbir Kapoor is planning to go on a week long honeymoon with wife Alia Bhatt after Shamshera release
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक हालिया बातचीत के दौरान जब रणबीर कपूर से हनीमून को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह और आलिया जल्द ही ट्रिप पर जाने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'फिल्म 'शमशेरा' की रिलीज के बाद मैं और आलिया एक हॉलीडे पर जाने का प्लान बना रहे हैं।' साथ ही रणबीर कपूर ने यह भी कहा कि उन्होंने और आलिया ने जब अचानक शादी करने का फैसला किया था तो दोनों को मालूम था कि उनके कुछ वर्क कमिटमेंट हैं। ऐसे में अब वह उनसे पीछे नहीं हट सकते हैं। 

Ranbir Kapoor is planning to go on a week long honeymoon with wife Alia Bhatt after Shamshera release
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई 2022 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के प्रमोशन में रणबीर कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। रणबीर के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त और वाणी कपूर भी नजर आएंगे। यह फिल्म डकैतों पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor is planning to go on a week long honeymoon with wife Alia Bhatt after Shamshera release
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रणबीर कपूर को आखिरी बार वर्ष 2018 में फिल्म 'संजू' में देखा गया था, जो संजय दत्त पर आधारित है। 'शमशेरा' के अलावा रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वह अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed