फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kidar Sharma: जब शूटिंग के दौरान केदार ने इस बेहतरीन अदाकारा को जड़ा झन्नाटेदार थप्पड़, जानें क्या थी वजह

Wed, 12 Apr 2023 07:56 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 12 Apr 2023 07:56 AM IST
विज्ञापन
Kidar Sharma Birth Anniversary special know unknown facts about his life and career
केदार शर्मा - फोटो : amar ujala

केदार शर्मा बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। केदार के खाते में कई फिल्में भी हैं। केदार ने फिल्म सिनेमा में कई जाने माने नामों को ब्रेक दिया है। ऑडियंस आज भी केदार की फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। केदार ने राज कपूर, गीता बाली, मधुबाला तनुजा, अभिनेताओं में भारत भूषण, संगीतकारों में स्नेहल भाटकर और रोशन के हिंदी सिनेमा में ब्रेक दिया है। केदार ने बच्चों के फिल्म समाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तो चलिए जानते हैं केदार के जिन्दगी की कुछ दिलचस्प बातें।

Kidar Sharma Birth Anniversary special know unknown facts about his life and career
केदार शर्मा - फोटो : social media

आज केदार की बर्थ एनिवर्सरी है। केदार का जन्म 12 अप्रैल 1910 में हुआ था। केदार ने अंग्रेजी में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उनके पिता चाहते थे कि वह एक शिक्षक के रूप में  कॉलेज में पढ़ाएं, लेकिन उनका रुझान हमेशा से सिनेमा की तरफ रहा है। साल 1930 के दशक की शुरुआत में, केदार कोलकाता आने के लिए घर से भाग गए थे और पोस्टर पेंटर के रूप में 'न्यू थिएटर' में शामिल हो गए। 

Kidar Sharma Birth Anniversary special know unknown facts about his life and career
केदार शर्मा - फोटो : social media

केदार ने अपने करियर में पहली बार 'दिल ही तो है' का निर्देशन किया था। उनकी यह फिल्म 1939 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्म चित्रलेखा साल 1941 में रिलीज हुई थी। केदार इंडस्ट्री के गुस्सैल डायरेक्टर भी माने जाते थे। ऐसा ही एक वाकया हुआ था, जिसने उन्हें पूरी इंडस्ट्री में फेमस कर दिया था। तो चलिए जानते हैं कि आखिर वह कौन सा किस्सा था, जिसके बाद निर्देशक को यह उपाधि प्राप्त हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kidar Sharma Birth Anniversary special know unknown facts about his life and career
केदार शर्मा - फोटो : social media

यह बात साल 1961 की है, उस समय केदार फिल्म  'हमारी याद आएगी' को डायरेक्ट कर रहे थे। इस फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर केदार शर्मा ने तनुजा को थप्पड़ जड़ दिया था। उस समय केदार एक सीन की शूटिंग कर रहे थे और उस ड्रैमेटिक सीन में तनुजा हंस रही थी। तनुजा की यह बात केदार को पसंद नहीं आई और उन्होंने सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया था।

विज्ञापन
Kidar Sharma Birth Anniversary special know unknown facts about his life and career
केदार शर्मा - फोटो : social media

इस घटना के बाद वहां मौजूद राज कपूर के भी होश उड़ गए थे। उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ और वे वहां से चले गए थे। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि केदार और राज कपूर बहुत ही करीबी मित्र थे। राजकपूर इसके पूर्व केदार की यूनिट में क्लैपर बॉय का काम किया करते थे। केदार की यह विशेषता रहती थी कि जिस अभिनेता-अभिनेत्री के काम से वह खुश होते उसे पीतल की दुअन्नी देकर सम्मानित किया करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed