फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50 लाख की धोखाधड़ी में कपिल के शो के कॉमेडियन समेत सात लोगों पर एफआईआर

Tue, 06 Aug 2019 07:23 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 06 Aug 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
Kiku Sharda accused of cheating by Bollywood art director Nitin Kulkarni
Kiku Sharda - फोटो : Twitter

कपिल शर्मा के शो का अहम कॉमेडियन यानी कीकू शारदा व अन्य 6 लोगों के खिलाफ अंबोली पुलिस थाने मे आर्ट डायरेक्टर नितिन कुलकर्णी ने FIR दर्ज करवाई है। यह केस नितिन ने अपने पैसे ना मिल पाने के लिए किया है। द मुंबई फेस्ट नामक चैरिटेबल ट्रस्ट के 50.70 लाख रुपये ना दे पाने के खिलाफ यह केस दर्ज हुआ है। 

Kiku Sharda accused of cheating by Bollywood art director Nitin Kulkarni
Kiku Sharda with wife - फोटो : file photo

दरअसल द मुंबई फेस्ट चैरिटेबल ट्रस्ट को नागरिकों के कल्याण के साथ-साथ कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था। हर साल मुंबई में यह एक खास आयोजन करते हैं जो करीब तीन दिन तक चलता है। शिकायतकर्ता नितिन का कहना है की उन्हें पिछले साल मुंबई के बीकेसी के एमएमआरडीए ग्राउंड में होने वाले द मुंबई फेस्ट आयोजन का सेट डिजाईन करने का काम सौंपा गया था। काम पूरा होने पर उन्हें 50.70 लाख रुपये का चेक दिया गया, जो बाद में बाउंस हो गया। 

Kiku Sharda accused of cheating by Bollywood art director Nitin Kulkarni
Kiku Sharda - फोटो : Instagram
ट्रस्ट के वकील अनूप पांडे, का कहना है की उन्होंने हर तरह के कागजात और प्रमाण पत्र पुलिस थाने में जमा कर दिए हैं। कीकू शारदा के पिता इस ट्रस्ट के सचिव हैं, लेकिन कीकू शारदा का इस केस से कोई लेना देना नहीं है। उसके बावजूद उनका नाम इस केस में दर्ज करवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kiku Sharda accused of cheating by Bollywood art director Nitin Kulkarni
कीकू शारदा
वहीं कीकू शारदा कहते हैं " मैने इस इवेंट में अन्य सेलीब्रिटीज की तरह ही पहुंचा था, मैं इस ट्रस्ट का मेंबर नहीं हूं। हां मेरे पिता इस ट्रस्ट के सचीव हैं, लेकिन मेरा नाम जबरदस्ती इस केस में घसीटा जा रहा है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed