अपनी हर फिल्म और सीरीज में अपने अभिनय से लगातार चौंकाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी तैयारी से निर्माता व निर्देशकों को भी चौंकाते रहते हैं। ‘अमर उजाला’ के खास कार्यक्रम शुक्ल पक्ष में मनोज बाजपेयी ने इस बात का खुलासा किया था कि कैसे फिल्मावली ‘रे’ में निर्देशक अभिषेक चौबे वाली कहानी के लिए उन्होंने बाकायदा हारमोनियम बजाना सीखा था और अब अभिषेक की वेब सीरीज ‘किलर सूप’ के लिए मनोज ने अपनी मेहनत का एक नया अध्याय लिखा है।
Manoj Bajpayee: गायक का किरदार करने से पहले सीखी हारमोनियम, अब ‘तू ही रे’ गाने के लिए फुल ट्रेनिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज बाजपेयी ने अपनी आने वाली वेब सीरीज 'किलर सूप' में एक गाना गाया है। इस सीरीज का ट्रेलर लांच हो चुका है, इसमें फिल्म बॉम्बे का हिट गाना 'तू ही रे' जो सुनाई दे रहा है, वह किसी और की आवाज नहीं बल्कि मनोज बाजपेयी की है। निर्माता-निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म 'बॉम्बे' साल 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की सफलता के साथ-साथ फिल्म के सभी गाने की खूब हिट हुए थे। ए आर रहमान के संगीत निर्देशन में 'तू ही रे' गीत को हरिहरन और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है। वेब सीरीज में इस गीत को मनोज बाजपेयी ने गाया है, जो ट्रेलर में बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा है।
मनोज बाजपेयी कहते हैं, 'मैं कोई प्रोफेशनल सिंगर नहीं हूं, लेकिन इस सीरीज में सिचुएशन ही कुछ ऐसी थी कि मुझे अपनी आवाज में गाना पड़ा। इस सीरीज में पहले मेरी पत्नी स्वाति शेट्टी की भूमिका निभा रही कोंकणा सेन शर्मा के मोबाइल पर जो रिंगटोन गाना बजना था, वह मेरी ही आवाज में रखा जाना था। क्योंकि स्वाति को वही गाना पसंद है। लेकिन अब जब सीन में उमेश की एंट्री होती है और अपनी पत्नी से मिलता है, तो बैकग्राउंड में 'तू ही रे' गाना बजता है। यह बहुत ही हिट गाना है, जिसे हरिहरन जैसे बड़े सिंगर ने गया है। उनकी आवाज से मैं अपनी तुलना तो कर ही नहीं सकता। फिर भी, यह गाना मेरे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण था।’
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने 'तू ही रे' गाने को लेकर तैयारी के बारे में कहा, ‘सीरीज 'किलर सूप' की शूटिंग से तीन महीने पहले से ही मैंने इस गाने का रियाज करना शुरू कर दिया। इस गाने को बाथरूम में गुनगुनाता था, कहीं बाहर तैयार हो कर जा रहा था तो रास्ते में इस गीत को गाता रहता था। अब दर्शक ट्रेलर में मेरे इस गीत को सुन रहे होंगे, उनको कैसा लग रहा है। मुझे पता नहीं, लेकिन मैंने अपनी तरफ से इसे अच्छे से गाने की कोशिश की है। सीरीज में सिचुएशन ही कुछ ऐसी बनी कि मुझे गाना पड़ा।'
Celebs: बिपाशा बसु से विद्या बालन तक, बेहतरीन अभिनय के बाद भी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं बन सके ये सितारे