फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Bajpayee: राजनीति में प्रवेश करने की अटकलों पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी को सपना आया?

Fri, 05 Jan 2024 10:23 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 05 Jan 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
Killer Soup star Manoj Bajpayee has questioned and grilled about his political aspiration Actor reveals Truth
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

 देश के सबसे बेहतरीन और निपुण अभिनेताओं में से एक और बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाले मनोज बाजपेयी की फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आती है। 'सत्या' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों में मनोज के किरदार को लोग आज भी याद करते हैं। वे हर बार कुछ नया करने की कोशिश करते हैं, जो उन्हें अन्य अभिनेताओं से अलग बनाता है। अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में चलते हैं। पिछले कई दिनों से खबर आ रही है कि मनोज लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं, जिसे लेकर अब अभिनेता ने सारी अटकलों को खारिज किया है।

Killer Soup star Manoj Bajpayee has questioned and grilled about his political aspiration Actor reveals Truth
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

 अभिनेता 11 जनवरी को अपनी आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज 'किलर सूप' की रिलीज के लिए तैयार हैं। मनोज को शहर में अपनी नई सीरीज का प्रचार करते देखा गया है, जिसमें कोंकणा सेन शर्मा भी हैं। इन सबके अलावा कुछ दिनों से मनोज बाजपेयी का राजनीति क्षेत्र में भी नाम उछाला जा रहा है। हाल ही में, अभिनेता ने अपनी राजनीतिक खबरों को लेकर उठ रही अटकलों पर एक बार फिर विराम लगाने के लिए अपने एक्स अकाउंट का सहारा लिया है।

Killer Soup star Manoj Bajpayee has questioned and grilled about his political aspiration Actor reveals Truth
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज ने ट्विटर पर लिखा,  "अच्छा ये बताओ ये बात किसने बोला या कल रात सपना आया? बोलिए बोलिए!" उनके इस सवाल से साफ है कि निकट भविष्य में वे राजनीति में जाने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं। जाहिर है फैंस के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि वे अभिनेता को स्क्रीन पर देखना ज्यादा पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Killer Soup star Manoj Bajpayee has questioned and grilled about his political aspiration Actor reveals Truth
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी के विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें तेजी से वायरल हो रही थी। अभिनेता की चुप्पी ने कयासों का बाजार गर्म किया हुआ था, लेकिन मनोज ने इन अटकलों को खारिज करते हुए सारी अफवाहों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
Killer Soup star Manoj Bajpayee has questioned and grilled about his political aspiration Actor reveals Truth
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता की वेब सीरीज 'किलर सूप' 11 जनवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा अभिनेता 'द फैमिली मैन' के बहुप्रतीक्षित तीसरे सीजन में भी दिखाई देंगे। 

Sriram Raghavan: अपनी मातृभाषा में आगे फिल्म बनाने से श्रीराम का इंकार, अब इस भाषा में फिल्म बनाने की इच्छा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed