अभिनेता मनोज बाजपेयी इंडस्ट्री के चर्चित सितारों में शामिल हैं। उन्होंने फिल्मों और सीरीज में अलग किस्म के किरदारों से दर्शकों का खूब दिल जीता है। बीते वर्ष एक्टर ने फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के लिए खूब तारीफें बटोरीं। मनोज बाजपेयी की खासियत है कि वे हर किरदार में ढल जाते हैं और दर्शकों को उनकी यही खूबी सबसे ज्यादा पसंद है। गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी और शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत साथ में की थी। दिल्ली में वे एक ही एक्टिंग ग्रुप का हिस्सा भी रहे। हाल ही में मनोज बाजपेयी से शाहरुख खान के साथ रिश्तों के बारे में पूछा तो उन्होंने काफी हैरान करने वाला जवाब दिया।
Manoj Bajpayee: शाहरुख के साथ रिश्तों पर मनोज बाजपेयी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- हम दो अलग दुनिया के लोग हो चुके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज बाजपेयी और शाहरुख खान ने साथ में करियर शुरू किया था। लेकिन, आज के वक्त में दोनों की दुनिया एकदम अलग है। उनकी दुनिया इतनी अलग है कि वे एक-दूसरे से बिल्कुल नहीं टकराते। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी से पूछा गया कि क्या उनके और शाहरुख खान के बीच कभी मुलाकात होती है। इस पर मनोज बाजपेयी ने कहा कि वे इन दिनों नहीं मिलते, क्योंकि वे अब दो अलग-अलग दुनियाओं के लोग हैं। इसलिए, उनके रास्ते एक-दूसरे से नहीं मिलते।
इस दौरान मनोज बाजपेयी ने पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि तब भी उनकी दोस्ती ऐसी नहीं थी। एक्टर ने कहा कि वे दोनों एक ही एक्टिंग ग्रुप के सदस्य थे, लेकिन शाहरुख का अपना सर्कल था और मनोज के अपने दोस्तों का ग्रुप था। मनोज बाजपेयी के मुताबिक, 'जब आप एक समूह से जुड़े होते हैं और एक साथ काम करते हैं तो आप एक-दूसरे को जानते हैं और साथ में समय बिताते हैं'।
PM Modi: स्वस्ति मेहुल का 'मेरे राम आएंगे...' सुन भक्तिमय हुए पीएम मोदी, लोगों से की भजन सुनने की अपील
बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने एक पुराना किस्सा साझा किया था, जब वे शाहरुख खान वाले एक्टिंग ग्रुप के ही सदस्य थे। मनोज ने कहा कि एक बार सभी दोस्तों के साथ क्लब गए थे। वहां उन्हें जूतों की वजह से प्रवेश नहीं दिया गया। मनोज बाजपेयी ने कहा कि उन्होंने उस दौरान भी अपनी करीबी को कम करके ही देखा था।
Deadly: करण जौहर की अगली फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ जमेगी जान्हवी कपूर की जोड़ी, वरुण बनेंगे खलनायक?
मनोज बाजपेयी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही क्राइम कॉमेडी सीरीज 'किलर सूप' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ कोंकणा सेन शर्मा और अभिषेक चौबे भी स्क्रीन साझा करेंगे। ये सीरीज 11 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी। इसके अलावा मनोज बाजपेयी के पास 'डिस्पैच' नाम की फिल्म भी है।
Bollywood: बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां कुकिंग में हैं फिसड्डी, पति-बच्चों के लिए खाना बनाने से करती हैं परहेज