बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा और लिएंडर पेस एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिश्ते को एक साल पूरा हो गया है और इस खास मौके पर दोनों ने तस्वीरें शेयर कर एक-दूसरे को शुक्रिया कहा। किम और लिएंडर ने कई सारे फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। किसी फोटो में दोनों स्कूटी राइड एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं, तो किसी में किम लिएंडर को किस करती दिखाई दे रहीं। दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे।
Kim Sharma-Leander Paes: रिलेशनशिप की पहली सालगिरह पर किम और लिएंडर ने शेयर की तस्वीरें, एक-दूसरे को कहा शुक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय पहले ही किम और लिएंडर ने इंस्टाग्रम पर फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। उसके बाद से ही अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता है। एक साल पहले दोनों की नजदिकियां बढ़ने की खबरें तब सामने आई थीं, जब दोनों गोवा में एक साथ दिखाई दिए थे। अब अपने रिश्ते के एक साल पूरे होने पर दोनों ने एक-दूसरे के लिए दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखकर फोटो शेयर किए हैं।
किम ने कई सारे फोटो शेयर करने के साथ ही दो वीडियो भी शेयर किए। एक वीडियो जहां दोनों डांस करते नजर रहे हैं, तो एक में लिएंडर किम को बिकिनी में गोद में उठाते हुए नजर रहे हैं। इसके साथ किम ने लिखा कि हैप्पी एनिवर्सरी चार्ल्स, 365 दिन! खुशी और सीख के अंतहीन क्षण। मेरे होने के लिए आपका शुक्रिया, लव यू। वहीं, लिएंडर ने भी एक-दूसरे के कई सारे फोटो शेयर किए, जिनमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। लिएंडर ने लिखा, हैप्पी एनिवर्सी मिच, 365 दिन की यादों के लिए और हर रोज नए चीजें सीखना के लिए आपका शुक्रिया।
A post shared by Kimi Sharma (@kimsharmaofficial)
आपको बता दें कि लिएंडर पेस से पहले किम शर्मा का नाम हर्षवर्धन राणे के साथ जोड़ा जाता था। 2019 तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया। वहीं, लिएंडर पेस का नाम महिमा चौधरी के साथ जुड़ चुका है। वहीं, साल 2021 में 'ब्रेक प्वाइंट' नाम से डायरेक्टर नितेश तिवारी ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, जिसमें महेश भूपती और लिएंडर पेस नजर आए थे।