सब्सक्राइब करें

Photos: किम शर्मा और लिएंडर पेस की रोमांटिक तस्वीरें आईं सामने, एक-दूसरे को आइसक्रीम खिलाते नजर आए दोनों

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 16 Jan 2022 09:34 PM IST
विज्ञापन
Kim Sharma and Leander Paes having fun at Disney Magic Kingdom Park photos viral on social media
किम शर्मा और लिएंडर पेस - फोटो : सोशल मीडिया

‘मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस किम शर्मा फिल्मी दुनिया से बेशक दूर हैं लेकिन एक्ट्रेस काफी समय से अपनी लव लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। किम शर्मा टेनिस स्टार लिएंडर पेस को डेट कर रही हैं। किम और लिएंडर ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है लेकिन दोनों अक्सर ही एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। इतना ही नहीं, किम शर्मा और लिएंडर पेस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, जो उनके रिलेशनशिप का ही सबूत है। हाल ही में, किम शर्मा ने लिएंडर पेस के साथ अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह लिएंडर पेस से साथ क्वालिटी टाइस बिताती हुई नजर आ रही हैं।


 
दरअसल, किम शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह लिएंडर पेस के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। किम और लिएंडर की ये तस्वीरें डिज्नी मैजिक किंगडम पार्क की हैं।

Trending Videos
Kim Sharma and Leander Paes having fun at Disney Magic Kingdom Park photos viral on social media
किम - फोटो : सोशल मीडिया

पहली तस्वीर किम शर्मा की है, लेकिन इस तस्वीर में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। ये तस्वीर उनके पीछे से क्लिक की गई है। दूसरी तस्वीर में किम और लिएंडर काफी करीब नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे को पकड़ रखा है और दोनों ही कैमरे की ओर देखकर स्माइल कर रहे हैं। तीसरी तस्वीर भी किम शर्मा की है, जिसमें वह आंखे बंद किए हुए दिखाई दे रही हैं। ऐसे ही आगे की तस्वीरों में भी किम और लिएंडर एक साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kimi Sharma (@kimsharmaofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kim Sharma and Leander Paes having fun at Disney Magic Kingdom Park photos viral on social media
किम शर्मा और लिएंडर पेस - फोटो : सोशल मीडिया

लुक की बात करें तो किम शर्मा ब्लैक क्रॉप टॉप और व्हाइट पायजामे के साथ व्हाइट जूतों में दिखाई दे रही हैं। वहीं, लिएंडर पेस ग्रे कलर के पायजामे और जैकेट में दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के अलावा, इस पोस्ट में किम ने कुछ वीडियोज भी शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने इस पार्क की खूबसूरत झलक दिखाई है। इन तस्वीरों और वीडियोज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किम और लिएंडर ने यहां पर खूब मस्ती की है।

Kim Sharma and Leander Paes having fun at Disney Magic Kingdom Park photos viral on social media
लिएंडर पेस, किम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

किम शर्मा ने अपने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'डिज्नी डे @leanderpaes।' साथ ही कई सारी इमोजी भी पोस्ट किए हैं। किम और लिएंडर की ये तस्वीरें और वीडियोज फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। हर कोई दोनों की तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन
Kim Sharma and Leander Paes having fun at Disney Magic Kingdom Park photos viral on social media
किम शर्मा - फोटो : Social Media

किम शर्मा की शादी बिजनेसमैन अली पुंजाली से हुई थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए। किम शर्मा एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट कर चुकीं हैं। दूसरी तरफ, लिएंडर पेस का नाम भी महिमा चौधरी और रिया पिल्लई जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed