फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर किम शर्मा ने कबूला हर्षवर्धन से रिश्ता, पहले कर चुकी हैं युवराज सिंह को डेट

Mon, 17 Dec 2018 12:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 17 Dec 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
Kim Sharma hints relationship with Harshvardhan Rane on social media with post
kim sharma Harshvardhan Rane - फोटो : Instagram

बॉलीवुड से दूर किम शर्मा इन दिनों अपने अफेयर की वजहों से काफी सुर्खियों में हैं। किम अक्सर हर्षवर्धन राणे के साथ देर रात स्पॉट हुईं लेकिन अपने रिश्ते को कभी भी मीडिया के सामने कबूल नहीं किया। इस बीच किम शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया जिसने उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी। इस पोस्ट के साथ किम शर्मा ने हर्षवर्धन राणे के साथ तस्वीर भी पोस्ट की है। 

Kim Sharma hints relationship with Harshvardhan Rane on social media with post
kim sharma - फोटो : File Photo

कथित ब्यॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे के जन्मदिन पर किम शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत कैप्शन के साथ तस्वीर शेयर की। किम शर्मा ने लिखा - 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं बेबी।' इस पोस्ट के साथ किम शर्मा ने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह हर्षवर्धन के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। किम के इस पोस्ट से इतना तो साफ हो गया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy Birthday baby🎂❤️. Shine on 🌟

A post shared by Kim Sharma (@kimsharmaofficial) on

Kim Sharma hints relationship with Harshvardhan Rane on social media with post
kim sharma Harshvardhan Rane - फोटो : twitter

इससे पहले किम शर्मा को हर्षवर्धन के साथ मुंबई की सड़कों पर स्कूटी से घूमता हुआ देखा गया था। तस्वीरों में हर्षवर्धन स्कूटी चला रहे थे और किम उनके कंधे पर सिर रखकर बैठी हुई थीं। हर्षवर्धन राणे फिल्म 'सनम तेरी कसम' में नजर आए थे। इसके बाद वह 'पलटन' में भी नजर आए। किम शर्मा की बात करें तो वह बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kim Sharma hints relationship with Harshvardhan Rane on social media with post
kim sharma - फोटो : twitter

किम शर्मा क्रिकेटर युवराज सिंह को भी डेट कर चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक युवराज और किम करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद किम शर्मा ने बिजनेसमैन अली पंजानी से शादी कर ली। इन दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। 

विज्ञापन
Kim Sharma hints relationship with Harshvardhan Rane on social media with post
kim sharma Harshvardhan Rane - फोटो : twitter

पति अली पंजानी को छोड़ने के बाद किम शर्मा का नाम फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना के साथ भी जुड़ा। खबर आई कि किम उन्हें डेट कर रही हैं। इस बात में कितनी सच्चाई थी यह तो किम ही जानें फिलहाल किम की जिंदगी में मिस्टर परफेक्ट की एंट्री हो चुकी है। आए दिन किम शर्मा और हर्षवर्धन हाथों में हाथ डाले घूमते हुए दिखाई देते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed