फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफेयर के चर्चे: हर्षवर्धन राणे के बाद क्या लिएंडर पेस को डेट कर रहीं किम शर्मा, वेकेशन की तस्वीरें दे रही सबूत

Wed, 14 Jul 2021 02:11 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 14 Jul 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
Kim Sharma Leander Paes Holiday Goa Vacation Photos Spark Dating Rumours
लिएंडर पेस, किम शर्मा - फोटो : Instagram

कई लोगों का मानना है कि फिल्मी दुनिया में अभिनेत्रियों का करियर ज्यादा लंबा नहीं रहता। आपको बहुत कम ही ऐसे उदाहरण मिलेंगे जहां हीरोइनों ने लंबे समय तक फिल्मों में काम किया हो। बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेस भी रहीं जिन्होंने कुछ ही फिल्में करके या तो शादी कर ली या फिल्मी दुनिया से नाता तोड़ लिया। हालांकि उनकी फिल्में हिट जरूर हुईं लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली। उन्हीं में से एक नाम है किम शर्मा। किम शर्मा ने बॉलीवुड में तो एंट्री सुपरहिट फिल्म से की थी बावजूद इसके उन्हें वो पहचान नहीं मिल सकी जिसकी शायद उन्हें उम्मीद थी। अपने करियर से ज्यादा किम निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहीं। पति से तलाक, युवराज सिंह से अफेयर और मेड से मारपीट के चलते किम ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब एक बार फिर किम शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं।



लिएंडर पेस और किम की तस्वीरें - किस ओर है इशारा
दरअसल, टेनिस की दुनिया के सुपर स्टार लिएंडर पेस (Leander Paes) और किम शर्मा (Kim Sharma) की कुछ दिलकश तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों समंदर किनारे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। लिएंडर पेस और किम की ये तस्वीरें अफवाहों का बाजार गर्म कर रही हैं।

Kim Sharma Leander Paes Holiday Goa Vacation Photos Spark Dating Rumours
लिएंडर पेस, किम शर्मा - फोटो : Instagram

लिएंडर पेस और किम शर्मा इस वक्त गोवा में एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं। गोवा से दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों एक साथ खाना खाते हुए और रोमांटिक अंदाज में भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों के अंदाज को देखकर साफ लग रहा है कि दोनों इस रिलेशनशिप को जल्द ही ऑफिशल करने की तैयारी में हैं।

Kim Sharma Leander Paes Holiday Goa Vacation Photos Spark Dating Rumours
किम शर्मा, युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, किम शर्मा अक्सर अपने रिलेशनशिप्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। साल 2003 में किम और क्रिकेटर युवराज सिंह के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। लगभग चार साल तक दोनों का अफेयर चला लेकिन फिर उनके रिश्ते में दरार आने लगी। साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kimi Sharma (@kimsharmaofficial)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kim Sharma Leander Paes Holiday Goa Vacation Photos Spark Dating Rumours
किम शर्मा, अली पुंजानी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद किम शर्मा ने 2010 में बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी कर ली और मुंबई छोड़ केन्या में बस गईं। कुछ समय बाद किम के पति ने भी किसी और लड़की के लिए उन्हें छोड़ दिया। किम का नाम 'रॉक ऑन' के निर्देशक अभिषेक कपूर और डिजाइनर अर्जुन खन्ना के साथ भी जोड़ा जा चुका है।
 

विज्ञापन
Kim Sharma Leander Paes Holiday Goa Vacation Photos Spark Dating Rumours
किम शर्मा और हर्षवर्धन राणे - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2018 में किम ने अभिनेता हर्षवर्धन राणे को डेट करना शुरू किया लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया। अब लिएंडर के साथ किम की तस्वीरें उनके एक और रिलेशन को उजागर कर रही हैं। बता दें, लिएंडर पेस एक बेटी के पिता हैं। उन्हें रिया पिल्लई से एक बेटी Aiyana Paes है। रिया इससे पहले संजय दत्त के साथ रिलेशनशिप में थीं। साल 1998 में दोनों ने शादी रचाई थी, लेकिन आपसी मतभेदों की वजह से यह रिश्ता ज्यादा चल नहीं सका और 2008 में दोनों अलग हो गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed