मायानगरी मुंबई में हर रोज हजारों लोग अपने आंखों में बड़े बड़े सपने लिए आते हैं जिनमें से बहुत लोगों की इच्छा फिल्मों में काम करने की होती है। हालांकि इस शहर में हर किसी को सफलता मिले ये जरूरी नहीं, लेकिन जिसकी मेहनत और किस्मत चमक जाती है वो इंसान बॉलीवुड का सितारा बन जाता है। हिंदी सिनेमा में बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में बाहर से कदम रखा और अपनी पहचान बनाई। एक आउटसाइडर के लिए इंडस्ट्री में पैर जमाना बहुत ही कठिन ये बात सब जानते हैं।इसके बाद भी इन लोगों ने मेहनत की और आज उनके हुनर का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। कुछ बड़ा बनने के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ता है, दुनिया से लड़ना पड़ता और अपना हौंसला बनाए रखना पड़ता है, लेकिन जब लड़ाई की शुरुआत घर से हो तो संघर्ष और भी कठिन हो जाता है।
कंगना रणौत से रॉकिंग स्टार यश तक: फिल्मों में नाम कमाने के लिए इन सितारों ने छोड़ा था घर, यूं बने सुपरस्टार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत
बॉलीवुड की क्वीन से पंगा गर्ल बन चुकी कंगना रणौत ने इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। कंगना जब 15 साल की थीं तभी उन्होंने अपने माता पिता का घर छोड़ दिया था क्योंकि वो एक हीरोइन बनना चाहती थीं। कंगना के पिता उनके इस फैसले के खिलाफ थे, लेकिन कंगना ने तय कर लिया था कि वो बॉलीवुड में नाम कमा कर ही रहेंगी। अपने मुश्किल दिनों को याद करते हुए कंगना ने कहा कि उन्हें अंडरवर्ल्ड माफिया तक ने पकड़ लिया था। हालांकि सभी मुश्किलों को पार कर कंगना आज एक सफल हीरोइन बन चुकी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।
सोनू सूद
सोनू की पहचान अब सिर्फ अभिनेता के रूप में ही नहीं बल्कि गरीबों के मसीहा के रूप में होती है। हालांकि फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के लिए सोनू ने भी बहुत मेहनत की है। सोनू सूद ने एक बार बताया था कि उनके माता पिता नहीं चाहते थे कि वो एक्टिंग की दुनिया में आए। सोनू ने एक ट्वीट में लिखा था, 'मैं डीलक्स एक्सप्रेस में सवार हो बॉलीवुड में अपने सपनों को पूरा करने के लिए लुधियाना से मुंबई चल दिया था। लुधियाना स्टेशन पर फिल्म फेयर मैगजीन खरीद ली थी।' भले ही उस वक्त सोनू के माता पिता को ये फैसला गलत लगा होगा, लेकिन आज सोनू को जिस कदर प्यार मिलता है उससे उनके परिवार को जबरदस्त खुशी मिलती होगी।
नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन बॉलीवुड के प्रतिभावान अभिनेता हैं जिन्होंने हॉलीवुड में भी अपने हुनर का परचम लहराया है। ऑटोबायोग्राफी में नसीरुद्दीन शाह ने खुलासा किया था कि 16 साल की उम्र में वो अपने परिवार और घर को छोड़कर अभिनेता बनने निकले थे। आज नसीरुद्दीन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने मेहनत से अपनी काबिलियत साबित की है।
मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक मल्लिका शेरावत काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। एक इंटरव्यू में मल्लिका ने खुलासा किया था कि जब उन्होंने अपने माता पिता के सामने अभिनेत्री बनने की इच्छा बताई थी तो उनके घरवालों ने मना कर दिया था। इसके बाद मल्लिका अपने घर से भागकर मुंबई आ गईं थीं।