अभिनय के अलावा शाहरुख खान अपने मस्तमौला अंदाज की वजह से भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। किंग खान को हमेशा अपने साथियों के अच्छे काम की सराहना करते हुए देखा जाता है। हाल ही में उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर वरुण धवन की आगामी फिल्म बेबी जॉन के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने फिल्म को एक बेहतरीन कास्ट और दिलचस्प कहानी के साथ एक पूर्ण पैकेज करार दिया और टीम को शुभकामनाएं दीं।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान को कैसा लगा 'बेबी जॉन' का ट्रेलर? किंग खान ने बारीकी से की समीक्षा
Baby John: फिल्म बेबी जॉन के ट्रेलर को हाल ही में निर्माताओं ने रिलीज किया। इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर शाहरुख खान ने अहम बात बोली है। आइए जानते हैं...
शाहरुख खान ने बेबी जॉन के ट्रेलर को लेकर अपने उत्साह का इजहार करते हुए लिखा कि वह इस फिल्म के बारे में बहुत आशान्वित हैं। उनकी यह पोस्ट फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोर रहा है। किंग खान की इस तारीफ के बाद लोगों में फिल्म को लेकर और भी अधिक उम्मीदें बंध रही हैं। इस पोस्ट में सुपरस्टार ने फिल्म के निर्देशक कलीस के काम के प्रति अपनी उम्मीद जताई और फिल्म के निर्माता एटली को भी शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के कास्ट के काम की सराहना की, जिसमें वरुण धवन, जैकी श्रॉफ, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी शामिल हैं।
What an exciting trailer. Well done really looking forward to seeing the film….@kalees_dir your #BabyJohn is everything like u. Energetic and full of action. @Atlee_dir go forth and conquer now as a producer. Love u. @Varun_dvn I am so happy to see u like this, all tough.…
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 9, 2024
उन्होंने लिखा, "क्या शानदार ट्रेलर है। सच में बहुत अच्छे से काम किया है। फिल्म देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं…. कलीस तुम्हारी बेबी जॉन बिल्कुल तुम्हारी तरह ऊर्जा और एक्शन से भरपूर है। एटली अब निर्माता के तौर पर सफलता हासिल करें। वरुण धवन तुम्हें इस रूप में देखकर बहुत अच्छा लगा। जग्गू दा, आप बहुत खतरनाक लग रहे हैं... कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी आपको और पूरी टीम को शुभकामनाएं। यह एक पूरा पैकेज है।"
इससे पहले बेबी जॉन के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एटली ने शाहरुख खान के प्रति आभार व्यक्त किया था। उन्होंने किंग खान के साथ सफल साझेदारी का जिक्र करते हुए कहा था, "अगर शाहरुख खान सर नहीं होते तो मैं बॉलीवुड में नहीं आता, फिल्म नहीं बनाता और अब निर्माता भी नहीं बन पाता। शाहरुख सर का धन्यवाद। आप जहां भी इस समय हैं हमें आशीर्वाद दें।"
बेबी जॉन की बात करें तो इस एक्शन-पैक एंटरटेनर फिल्म का निर्देशन कलीस ने किया है। इसके ट्रेलर में दर्शकों को एक रोमांचक कहानी और वरुण धवन के एकदम नए और रफ लुक का परिचय मिला है। इसके अलावा जैकी श्रॉफ को एक बिल्कुल अलग किरदार दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। ट्रेलर के अंत में सलमान भी झलक भी नजर आई है, जिसे देखने के बाद फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
Garam Dharam Dhaba: दिल्ली की कोर्ट ने एक्टर धर्मेंद्र को भेजा नोटिस, निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का है आरोप
संबंधित वीडियो