बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की दीवानगी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है। उनकी फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। किंग खान की अगली फिल्म का तो नाम भी 'किंग' है, लेकिन इसे आने में अभी कुछ वक्त है। इससे पहले सिनेमाघरों में उनकी पुरानी सुपरहिट फिल्में रिलीज हुई हैं। शाहरुख की एक या दो नहीं, बल्कि कई सारी फिल्में री-रिलीज हुई हैं, जो दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। आइए जानते हैं...
Shah Rukh Khan: लौट आया बॉक्स ऑफिस का बादशाह, सिनेमाघरों में देखिए शाहरुख की एक साथ इतनी सारी फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'करण-अर्जुन'
मूल रिलीज डेट: 13 जनवरी 1995
री-रिलीज डेट: 22 नवंबर 2024
फिल्म करण अर्जुन अपनी रिलीज के तीन दशक बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में आ रही है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया। सलमान खान और शाहरुख खान इस फिल्म में साथ नजर आए। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब इसकी दोबारा रिलीज को लेकर भी दर्शकों में खूब क्रेज है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म करीब छह करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। इसने 25.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। वहीं, वर्ल्डवाइड 43.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
'परदेस'
मूल रिलीज डेट: 8 अगस्त 1997
री-रिलीज डेट: 15 नवंबर 2024
शाहरुख खान के फैंस को उनकी और महिमा चौधरी की रोमांटिक फिल्म 'परदेस' को फिर से सिनेमाघरों में देखने का मौका मिला है। यह फिल्म आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गाने भी खूब हिट हुए। यह 90 के दशक की एक ऐतिहासिक फिल्म थी, जो वफादारी, देशभक्ति और पारिवारिक मूल्यों के विषयों पर आधारित थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसे आठ करोड़ रुपये बजट में बनाया गया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 22.70 करोड़ रुपये कमाए, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 40.82 करोड़ रुपये की।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: अभिरा से अपना बच्चा छीनेगी रूही? परिवार के सामने आएगा अरमान और रोहित का सच
'कल हो ना हो'
मूल रिलीज डेटः 28 नवंबर 2003
री-रिलीज डेट: 15 नवंबर 2024
शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, जया बच्चन और सैफ अली खान जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कल हो ना हो' आज शुक्रवार 15 नवंबर को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सफल रही थी। करीब 28 करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म ने 38.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 82.05 करोड़ रुपये रहा।
Jani Master: जानी मास्टर परिवार के साथ बिता रहे हैं वक्त, बोले- 'परिवार इन राहत भरी मुस्कुराहटों का हकदार....'
'वीर जारा' (2004)
शाहरुख खान और प्रीति जिंटा अभिनीत फिल्म वीर जारा की रिलीज को इस साल 20 वर्ष पूरे हो गए। इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस फिल्म के 20 साल पूरे होने पर इसे 7 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 600 स्क्रीन पर फिर से रिलीज किया गया। 12 नवंबर 2004 को रिलीज हुई फिल्म ने 42.40 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया था। इसे 22 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। इसने वर्ल्डवाइड 97 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
Neena Gupta: शॉर्ट पहनने की बात पर भड़की नीना गुप्ता, बोलीं- 'तुम्हारे बाप के पैसे ले के तो नहीं पहनती न'