{"_id":"5cde5a5dbdec22074e012ea9","slug":"kinshuk-vaidya-to-avika-gor-these-television-childhood-actors-looks-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले से कितना बदल चुके हैं टीवी के ये बाल कलाकार, बड़े होकर निभा रहे हैं लीड रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले से कितना बदल चुके हैं टीवी के ये बाल कलाकार, बड़े होकर निभा रहे हैं लीड रोल
टेलीविजन सीरियल्स में काम करने वाले वाले छोटे-छोटे बच्चे अपनी एक्टिंग से पर्दे पर छा जाते हैं। ऐसे कई नन्हें स्टार्स हैं जो आज भी आपके जहन में होंगे। चाहे वो बालिका वधु वाली नन्ही आनंदी हो या शाका लाका बूम बूम वाला संजू। बचपन से इंडस्ट्री में पैर जमाने वाले ये स्टार्स अब बड़े हो चुके हैं और सीरियल्स में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। चलिए आज बात करते हैं इन्हीं स्टार्स के बारे में...
2 of 5
Jannat Zubair Rahmani
- फोटो : social media
कलर्स टीवी के फेमस शो फुलवा से बाल कलाकार के रूप में कदम रखने वाली जन्नत जुबैर रहमानी को लोगों ने खूब पसंद किया। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। अब जन्नत बड़ी हो चुकी हैं और 'तू आशिकी' में नजर आ रही हैं।
3 of 5
Sparsh Khanchandani
- फोटो : social media
टीवी शो उतरन में छोटी इच्छा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस स्पर्श कंचनदानी ने अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया था। अब स्पर्श 18 सा की हो चुकी है। उतरन के अलावा वो कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। खबर है कि अब वो जल्द आने वाले शो विक्रम बेताल में लीड रोल निभाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kinshuk Vaidya
- फोटो : social media
साल 2000 में शाका लाका बूम बूम शो बच्चों को फेवरेट बन गया था। इस शो में दिखाया गया था कि संजू नाम के बच्चे के पास एक ऐसी पेंसिल होती है जिससे कुछ भी ड्रा करो तो वो असलियत में बन जाता। बच्चों ने इसके किरदार संजू को खूब पसंद किया था। ये रोल किंशुक वैद्य ने निभाया था। लंबे गैप के बाद 2016 में किंशुक ने फिर से टीवी पर वापसी की और अब वो कर्ण संगिनी में अर्जुन का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Avika Gor
- फोटो : social media
मशहूर टीवी शो बालिका वधु की छोटी आनंदी किसे याद नहीं होगी। उस छोटी से बच्ची ने टीवी पर तहलका मचा दिया था। अपनी नटखट अदाओं से वो सबकी चहेती बन गई थी। इस किरदार को निभाने वाली अविका गौर अब 21 साल की हो चुकी हैं। वो कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। अविका अब साउथ सिनेमा की ओर बढ़ चुकी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।