अभिनेता किरण कुमार का जन्म 20 अक्तूबर 1953 को मुंबई में हुआ था। फिल्मों और टीवी में काम करने से पहले वो थियेटर में काम करते थे। उनके पिता दिग्गज अभिनेता जीवन हैं। किरण के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी ऐसी ही कुछ खास बातें।
टीवी और फिल्मों में किरण कुमार ने खूब कमाया नाम, जानें करियर की खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरण कुमार ने अपनी स्कूलिंग इंदौर से की है। वो वहां बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे। उसके बाद उन्होंने मुंबई के आरडी नेशनल कॉलेज में एडमिशन लिया। अभिनय की दुनिया में आने से पहले किरण कुमार ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ पुणे से पढ़ाई की। किरण के पिता एक दिग्गज अभिनेता थे ऐसे में इंडस्ट्री के लोगों से उनकी पहले से ही जान पहचान थी। 1971 में किरण कुमार ने फिल्म दो बूंद पानी से करियर की शुरुआत की। उस दौरान उन्होंने कई फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया।
किरण कुमार ने हिंदी के अलावा भोजपुरी और गुजराती भाषा में फिल्मों व टेलीविजन में काम किया है। उनकी मुख्य फिल्मों में दरार, खुदगर्ज, तेजाब, काला बाजार, आज का अर्जुन, थानेदार, पत्थर के फूल, खून का कर्ज, हिना, बोल राधा बोल, कुदरत, आग ही आग, धड़कन, ये है जलवा, एलओसी कारगिल और बॉबी जासूस सहित अन्य हैं।
फिल्मों के अलावा किरण कुमार ने टेलीविजन में काफी काम किया है। उनके मुख्य सीरियल में जिंदगी, घुटन, साहिल, मंजिल, कथा सागर, और फिर एक दिन, आर्यमान, एहसास, घुटन, मर्यादा, मिली, वैदेही, विरासत, संयुक्त और पृथ्वी वल्लभ सहित अन्य हैं।
किरण कुमार ने गुजराती अभिनेत्री सुषमा शर्मा से शादी की। दंपति के दो बच्चे बेटा शौर्य और बेटी श्रृष्टि हैं। शौर्य भी अपने पिता की तरह अभिनेता बनना चाहते हैं। उन्होंने डेविड धवन, अब्बास मस्तान और इम्तियाज अली के साथ सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया है। वहीं बेटी श्रृष्टि फैशन इंडस्ट्री में स्टाइलिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं।
Tanishq News: जीशान अय्यूब की पत्नी रसिका अगाशे ने गोदभराई की तस्वीर साझा कर कसा तंज, कहा- ‘लव जेहाद पर...’